अलास्का-कनाडा सीमा पर आया 7 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की खबर नहीं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि यह भूकंप जूनो, अलास्का से लगभग 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और व्हाइटहॉर्स, युकोन से 250 किलोमीटर पश्चिम में आया।

Earthquake Hits Alaska-Canada Border: अलास्का और कनाडाई क्षेत्र युकोन की सीमा के पास एक सुदूर इलाके में शनिवार को 7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

eathquake in Alaska

कनाडा-अलास्का बॉर्डर पर भूकंप (iStock)

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि यह भूकंप जूनो, अलास्का से लगभग 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और व्हाइटहॉर्स, युकोन से 250 किलोमीटर पश्चिम में आया। यह अलास्का के याकुटाट से लगभग 91 किलोमीटर दूर भी था, जिसकी आबादी यूएसजीएस के अनुसार 662 है। भूकंप लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद कई छोटे-छोटे झटके भी आए।

End of Feed