Booker Prize 2026: 81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर प्राइज, 'The End of Everything' बनी साल की सर्वश्रेष्ठ किताब

Booker Prize 2026: ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन ने अपने डिस्टोपियन व्यंग्य उपन्यास 'द एंड ऑफ एवरीथिंग' के लिए बुकर पुरस्कार 2026 जीता है। 81 वर्ष की आयु में वे यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज लेखक बन गए हैं।

Booker Prize 2026: साहित्य की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक 'बुकर पुरस्कार 2026' के विजेता की घोषणा कर दी गई है। 81 वर्षीय दिग्गज ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन (M. John Harrison) को उनके डिस्टोपियन व्यंग्य उपन्यास 'द एंड ऑफ एवरीथिंग' (The End of Everything) के लिए इस साल का बुकर पुरस्कार दिया गया है। 60 साल लंबे अपने लेखन करियर में इस सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान को हासिल करने के साथ ही एम. जॉन हैरिसन बुकर पुरस्कार के इतिहास में यह ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक बन गए हैं।

Booker Prize 2026 M John Harrison

एम. जॉन हैरिसन को मिला बुकर (चित्र साभार: thebookerprizes.com)

पुरस्कार समारोह और 50,000 पाउंड की इनामी राशि

सोमवार रात लंदन के ऐतिहासिक 'ओल्ड बिलिंग्सगेट' में आयोजित एक समारोह के दौरान विजेता के नाम का ऐलान किया गया। इस दौरान एम. जॉन हैरिसन को 50,000 पाउंड (लगभग 53 लाख रुपये) की नकद राशि और प्रतिष्ठित बुकर ट्रॉफी से नवाजा गया। पिछले साल के बुकर पुरस्कार विजेता डेविड स्जाले ने हैरिसन को यह पुरस्कार भेंट किया। सम्मान स्वीकार करते हुए 81 वर्षीय हैरिसन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि औद्योगिकीकृत फिक्शन के इस दौर में बुकर जैसे पुरस्कार बेहद महत्वपूर्ण हैं। आखिरकार आज मुझे महसूस हो रहा है कि मैं एक प्रॉपर लेखक हूं, हालांकि मुझमें आत्मविश्वास की पूरी तरह से कमी है।

End of Feed