इस मुस्लिम देश में लड़कियों की शादी की उम्र 9 वर्ष करने की तैयारी में जुटी सरकार, विरोध में आई महिलाएं

Lower Marriage Age Of Women In Iraq: इराक की संसद ने लड़कियों की शादी की उम्र घटाकर 9 साल करने का विधेयक पेश किया गया है। इराक के न्याय मंत्रालय द्वारा पेश किए गए इस विवादास्पद विधेयक का उद्देश्य देश के व्यक्तिगत स्थिति कानून में संशोधन करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इराक की संसद ने लड़कियों की शादी की उम्र घटाकर 9 साल करने का विधेयक किया पेश
  • अभी इराक में महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है
  • इराक में 28 प्रतिशत लड़कियों की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले ही हो जाती है

Iraq Women Rights: इराक की संसद में प्रस्तावित विधेयक ने व्यापक आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है। प्रस्तावित विधेयक में लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र घटाकर सिर्फ़ 9 वर्ष करने का प्रस्ताव है। इराक के न्याय मंत्रालय द्वारा पेश किए गए इस विवादास्पद विधेयक का उद्देश्य देश के व्यक्तिगत स्थिति कानून में संशोधन करना है। बता दें, वर्तमान में इराक में महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। यह विधेयक नागरिकों को पारिवारिक मामलों में निर्णय लेने के लिए धार्मिक अधिकारियों या नागरिक न्यायपालिका के बीच चयन करने की अनुमति देगा। आलोचकों को डर है कि इससे उत्तराधिकार, तलाक और बच्चों की कस्टडी के मामलों में अधिकारों में कटौती होगी।

Iraq

इराक की संसद ने लड़कियों की शादी की उम्र घटाकर 9 वर्ष करने का विधेयक किया पेश

इराक में बाल विवाह और शोषण बढ़ने की आशंका

अगर यह विधेयक पारित हो जाता है, तो 9 साल की उम्र की लड़कियों और 15 साल की उम्र के लड़कों को विवाह की अनुमति मिल जाएगी, जिससे बाल विवाह और शोषण बढ़ने की आशंका है। आलोचकों का तर्क है कि यह कदम महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में दशकों की प्रगति को कमजोर करेगा। मानवाधिकार संगठनों, महिला समूहों और नागरिक समाज कार्यकर्ताओं ने इस विधेयक का पुरजोर विरोध किया है और युवा लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। उनका तर्क है कि बाल विवाह के कारण स्कूल छोड़ने की दर बढ़ जाती है, समय से पहले गर्भधारण हो जाता है और घरेलू हिंसा का जोखिम बढ़ जाता है।

End of Feed