लंदन में चाकूबाजी की घटना में 2 लोगों की मौत, संदिग्ध समेत कई अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानिए पूरा मामला....

London Stabbings: सोमवार को लंदन के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें संदिग्ध भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि मध्य लंदन के साउथवार्क क्षेत्र में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हमले में घायल 27 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

London knife attack

लंदन में चाकू से हमला, दो की मौत (File photo- AP)

डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट एम्मा बॉन्ड ने कहा कि इस हमले को आतंकवाद से संबंधित नहीं माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसके बचने की उम्मीद है।

End of Feed