भारतीय प्याज पकौड़ी के दीवाने निकले लंदन में प्रदर्शनकारी, एक तरफ बोले- अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालो, दूसरी ओर ये वीडियो वायरल

लंदन से एक वीडियो वायरल है। इसमें एक प्रदर्शनकारी को भारतीय स्नैक प्याज पकौड़ी खरीदते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो पर 12M से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

London Anti-Immigration Protesters Viral Video: लंदन से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल, लंदन में एक बड़ा अवैध-आप्रवास विरोधी मार्च हुआ। यह टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में एक दक्षिणपंथी प्रदर्शन था। इस दौरान संबंधित एक विरोधी प्रदर्शनकारी को प्याज पकौड़ी खरीदते हुए दिखाई दे रहा है, जो कि एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट स्नैक है।

london

लंदन की इस वायरल वीडियो पर 12M व्यूज आ चुके हैं। (Photo- X)

सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक

पिछले हफ्ते शनिवार को 1,00,000 से ज्यादा लोगों ने इंग्लैंड और ब्रिटेन के झंडे लेकर मध्य लंदन में आव्रजन के विरोध में मार्च निकाला। यह प्रदर्शन हाल के दिनों में ब्रिटेन के सबसे बड़े दक्षिणपंथी प्रदर्शनों में से एक साबित हुआ।'यूनाइट द किंगडम' मार्च के एक हिस्से के रूप में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, लोग 'हमें अपना देश वापस चाहिए' के नारे लगा रहे थे।

End of Feed