Lander Blue Ghost: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए ड्रिल, वैक्यूम और अन्य प्रयोग उपकरणों के साथ एक निजी कंपनी का 'लैंडर' रविवार को चंद्रमा की सतह पर उतरा।फायरफ्लाई एयरोस्पेस का 'ब्लू घोस्ट' लैंडर चंद्रमा की कक्षा से उसकी सतह पर उतरा।फायरफ्लाई के मुख्य इंजीनियर विल कूगन ने कहा, 'लैंडिंग में सफलता प्राप्त की। हम चांद पर हैं।'
फायरफ्लाई एयरोस्पेस का 'ब्लू घोस्ट' लैंडर चंद्रमा की कक्षा से उसकी सतह पर उतरा
केवल पांच देशों रूस, अमेरिका, चीन, भारत और जापान ने ही ऐसी सफलता मिलने का अब तक दावा किया है।दो अन्य कम्पनियों के ‘लैंडर’ के भी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। लैंडिंग के आधे घंटे बाद, 'ब्लू घोस्ट' ने सतह से तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं, पहली तस्वीर एक सेल्फी थी जो सूर्य की रोशनी के कारण कुछ धुंधली थी।
ये भी पढ़ें- March Chandra Grahan 2025: मार्च में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
फ्लोरिडा से जनवरी के मध्य में प्रक्षेपित किये गये 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबे 'लैंडर' ने नासा के लिए चंद्रमा पर 10 प्रयोग किये।
चंद्रमा की ओर जाते हुए, 'ब्लू घोस्ट' ने अद्भुत तस्वीरें भेजीं। 'लैंडर' ने चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद भी चंद्रमा की सतह के कई चित्र लिए।
