Iran Drone Attack: कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले का दावा, मलबे की चपेट में आने से 2 इटली नागरिकों की मौत

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने ईरानी ड्रोन हमले का दावा किया है। हमले में घायल हुए दो इटली नागरिकों की मौत हो गई। एक कुवैती और पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं।

कुवैत का कहना है कि उस पर ईरानी ड्रोन्स से हमला हुआ, जिसमें दो इटैलियन नागरिकों की मौत हो गई। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ईरानी हमलों में दो इटैलियन नागरिकों की मौत हो गई है। कुवैत टीवी के एक प्रेजेंटर ने मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-अतवान का एक बयान पढ़कर सुनाया।

drone

प्रतीकात्मक फोटो

इसमें कहा गया, 'ईरान के इस जघन्य हमले में देश के एक महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बनाया गया, जिसमें घायल हुए दो इटैलियन नागरिकों की बाद में मौत हो गई।' इससे पहले कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि उसने ईरान के कुछ ड्रोन्स को मार गिराया है। इस महीने यह दूसरी बार है जब अमेरिका के सहयोगी इस खाड़ी देश को निशाना बनाया गया है।

इटली के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मारे गए इटैलियन नागरिक 'एयर डिफेंस टेक्नीशियन' थे। वे कुवैत में एक डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर के लिए काम कर रहे थे और रडार सिस्टम के रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम देख रहे थे।

दोनों में से किसी ने भी यह नहीं बताया कि हमला कहां हुआ था

कुवैत और इटली, दोनों में से किसी ने भी यह नहीं बताया कि हमला कहां हुआ था।ईरान ने तुरंत इन ड्रोन्स की जिम्मेदारी नहीं ली। 17 नवंबर के बाद यह पहली बार है जब कुवैत ने खुद पर हमले की बात कही है। मौजूदा तनाव के दौरान, ईरान ने इज़राइल या खाड़ी क्षेत्र के बड़े देशों पर कोई हमला नहीं किया है।

दोनों ने इस महीने हमलों की सूचना दी है

लेकिन कुवैत और बहरीन-जहां अमेरिका के नौसैनिक और वायु सेना के अड्डे मौजूद हैं-दोनों ने इस महीने हमलों की सूचना दी है। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में अमेरिका और ईरान के बीच भी हमले हुए हैं।

End Article
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्...

End of Feed