3 मिसाइलें, 15 ड्रोन..., कुवैत के आसमान में आतिशबाजी जैसा नजारा; रिहायशी इलाके पर गिरा मलबा

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में संघर्ष अपने चरम पर है। कुवैत ने पिछले 24 घंटे में 3 क्रूज मिसाइलों और 15 ड्रोनों को वायु रक्षा प्रणाली की बदौलत निष्क्रिय किया है।

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में संघर्ष अपने चरम पर है। कुवैत ने पिछले 24 घंटे में 3 क्रूज मिसाइलों और 15 ड्रोनों को वायु रक्षा प्रणाली की बदौलत निष्क्रिय किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी आक्रामकता के परिणामस्वरूप कुवैत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया गया, जिसे विशेष टीमों ने संभाल लिया।

Kuwait

कुवैत ने ड्रोन और मिसाइलों को किया निष्क्रिय (फोटो साभार: AI)

रिहायशी इलाके में गिरा मलबा

उन्होंने बताया कि हमले के मलबे का कुछ हिस्सा एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। हालांकि, इसमें किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लैंड फोर्स इंजीनियरिंग कॉर्प्स की एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (EOD) टीम ने गृह मंत्रालय के सहयोग से घटनास्थल पर मौजूद एक सैन्य वस्तु को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

End of Feed