Russia-Ukraine War:जानिए अबतक यू्क्रेन को मिली है कितनी मदद और कौन-कौन से हैं आधुनिक हथियार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:05 AM IST

Russia-Ukraine War update: फरवरी में शुरु हुई रूस और यूक्रेन के बीच जंग आज भी जारी है। रूस के हमलों में सैकड़ों लोग जान गवां चुके हैं, वहीं कई रूसी सैनिक भी इस जंग में यूक्रेन सैनिकों के जवाबी हमले में मारे जा चुके हैं। रूस के हमलों का नाटो, ईयू सहित कई देशों ने विरोध किया और रूस को जंग खत्म करने के लिए कहा लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं माने और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध अब भी जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. फरवरी से अबतक अमेरिका यूक्रेन को 16 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मदद कर चुका है
  2. 9 सितंबर 2022 तक लगभग 50 सहयोगियों और साझेदार देशों ने यूक्रेन को सुरक्षा सहायता प्रदान की है
  3. यूक्रेन के लिए थर्ड पार्टी ट्रांसफर(TPT) को मंजूरी

Russia-Ukraine War News: यूक्रेन की मदद करने के लिए कई देश आगे आए लेकिन अमेरिका उन देशों में है जिन्होंने यूक्रेन की सबसे ज्यादा मदद की। अमेरिका यूक्रेन को लगातार रूस से लड़ने के लिए हथियार दे रहा है। फरवरी से अबतक अमेरिका यूक्रेन को 16 बिलियन डॉलर(139 हजार करोड़ रुपय) से ज्यादा की मदद कर चुका है। अमेरिका की मदद में रूस को हॉवित्ज़र, एंटि एयरक्राफ्ट सिस्टम, एंटी-आर्मर सिस्टम, ट्यूब-लॉन्च, ऑप्टिकली-ट्रैक, वायर-गाइडेड मिसाइलें, आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम, बख़्तरबंद कार्मिक वाहक और गोला बारूद जैसे कई आधुनिका हथियार शामिल है।

Ukraine Weapons

जानिए यूक्रेन के पास कौन-कौन से हैं आधुनिक हथियार

अमेरिका कर रहा है यूक्रेन की मदद

End of Feed