किंग चार्ल्स की राज्याभिषेक की भव्य तैयारी, जानें- कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 4, 2023, 02:56 PM IST

King Charles III Coronation Ceremony Schedule, Date, and Time: ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए दुनिया के हर हिस्से में उत्सुकता है। अगर आप लंदन जाकर शानदार कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकते तो परेशाम होने की जरूरत नहीं है। राज्याभिषेक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 मई को किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक
  • वेस्ट मिंस्टर एबे में ताजपोशी
  • भव्य कार्यक्रम की तैयारी

King Charles III Coronation Ceremony: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए ब्रिटेन में भव्य तैयारी की जा रही है। 6 मई को वेस्टमिंस्टर एबे में एक शानदार समारोह में वो औपचारिक तौर ब्रिटेन के राजा हो जाएंगे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में उनकी मां क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद वो राजा बने। ब्रिटेन के राजाओं और महारानियों के इतिहास में हर एक की ताजपोशी कुछ कुछ बदलावों के तहत लंदन के वेस्चमिंस्टर एबे में हुई है। अभी तक 38 राजाओं के सिर पर मुकुट पहनाने की परंपरा एबे में ही संपन्न की गई है। एडवर्ड पंचम, दो राजकुमारों में से एक जिनकी हत्या 15वीं सदी में हुई थी और एडवर्ड सप्तम जिन्होंने अमेरिकी तलाकशुदा महिला वालिस सिंपसन से शादी की थी उनकी ताजपोशी नहीं हुई थी। अब हम आपको बतायेंगे कि आप कैसे इस भव्य समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। वो कौन सी तारीख और समय है जब किंग चार्ल्स को मुकुट पहनाया जाएगा।

King Charles iii, King Charles Coronation

6 मई को किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक

राज्याभिषेक का समय

बकिंघम पैलेस से जुलूस के बाद राज्याभिषेक समारोह अंग्रेजी समय के हिसाब से 10.00 बजे शुरू होगा। यह 70 साल पहले उनकी मां के लिए लगभग चार घंटे की तुलना में लगभग दो घंटे लंबा होना तय है।एक बहुत बड़ा जुलूस अभय से निकलेगा जो ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल के सशस्त्र बलों से बना होगा। राजा और रानी स्वर्ण राज्य कोच में यात्रा करेंगे, जिसे 1760 में चालू किया गया था।

End of Feed