खालिस्तानी नेता हत्या मामला: भारत या कनाडा...अमेरिका किसके साथ? यूएस NSA ने कही ये बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 22, 2023, 07:30 AM IST

खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अमेरिका पहुंचकर एक बार फिर कहा कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता है। इस पर अमेरिका के एनएसए ने भी अपनी बात रखी।

खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास बढती जा रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने न्यूयॉर्क में अपने आरोपों को फिर दोहराया। उनके कहा कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता है। साथ ही उन्होंने भारत से इस मामले को बहुत गंभीरता से लेने और सच्चाई सामने लाने के लिए कनाडा के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। इस पर जब अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन से पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन कनाडा-भारत मुद्दे पर पीएम मोदी से बात करने का इरादा रखते हैं, इस पर एनएसए जेक सुलिवन कहा कि मैं उन निजी राजनयिक बातचीत में शामिल नहीं होने जा रहा हूं जो इस विषय पर या तो पहले ही हो चुकी हैं या होने वाली हैं। हम इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर भारतीयों के साथ संपर्क में रहे हैं और रहेंगे। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। यह ऐसी चीज है जिसे हम गंभीरता से लेते हैं। यह ऐसी चीज है जिस पर हम काम करना जारी रखेंगे।

US NSA Jake Sullivan, India Canada controversy

यूएस एनएसए जेक सुलिवन

गौर हो 21 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अमेरिका पहुंचे और उन्होंने न्यूयॉर्क में कहा कि कनाडा भारत को उकसाना या परेशानियां पैदा करना नहीं चाहता है। उन्होंने भारत से इस मामले को बहुत गंभीरता से लेने और सच्चाई सामने लाने के लिए कनाडा के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। भारत-कनाडा के बीच राजनयिक विवाद पर सवालों के जवाब में ट्रूडो ने कहा कि हम भारत सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने, जवाबदेही तय करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं।

End of Feed