दुनिया

Britain Polls: भारतवंशी सुनक हारे, पर केरल का यह बंदा जीता चुनाव, अब कोट्टायम में जश्न का माहौल

Britain Elections: केरल में कोट्टायम के पास अथिरमपुझा के एक गांव में सोजन जोसेफ में जश्न का माहौल है। रातभर घर की लाइटें जलती रहीं। पूरा परिवार ब्रिटेन में हुए चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहा था। दरअसल, सोजन जोसेफ ने ब्रिटेन में लेबर पार्टी की टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई है।

Image

लेबर पार्टी के उम्मीदवार सोजन जोसेफ (फोटो साभार :Cllr Sojan Joseph)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सोजन जोसेफ ने 1,779 से जीता चुनाव
  • सोजन जोसेफ ने डेमियन ग्रीन को दी चुनावी शिकस्त
  • कॉलेज में सोजन नहीं करते थे राजनीति

Britain Elections: केरल में कोट्टायम के पास अथिरमपुझा के एक गांव में सोजन जोसेफ के घर की लाइटें गुरुवार रात को बंद नहीं हुईं। पूरा परिवार ब्रिटेन के केंट के एक निर्वाचन क्षेत्र एशफोर्ड के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

सोजन जोसेफ की जीत पर भावुक हुए पिता

सोजन जोसेफ के पिता उस समय रो पड़े और ताली बजाने लगे जब लेबर पार्टी के उम्मीदवार उनके बेटे ने कंजर्वेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के डेमियन ग्रीन को 1,779 मतों के अंतर से हराया। मुस्कुराते हुए पिता ने कहा, “बेशक, मैं अपने बेटे की जीत से बहुत खुश और उत्साहित हूं। हम तब से यह सुनने का इंतजार कर रहे थे, जब से मेरे बेटे ने मुझे बताया कि वह चुनाव लड़ने जा रहा है।''

भाभी ने जीत पर दी बधाई

जोसेफ का घर रिश्तेदारों और दोस्तों से भरा हुआ था और जल्द ही पटाखे फोड़ने की आवाजें आने लगीं। उनके भाई की पत्नी ने कहा कि जोसेफ और उनके छह भाई-बहन और उनके बच्चे सभी यूके में हैं। उनकी भाभी ने कहा, “वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मनोचिकित्सा विभाग में एक नर्स है। कोट्टायम में कॉलेज खत्म करने के बाद वह बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई करने चले गए। अब वह पिछले 23 वर्षों से एनएचएस में काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद थी कि वह जीतेंगे।''

'कॉलेज में कभी नहीं की राजनीति'

जोसेफ की एक बहन ने कहा कि जब वह यहां कॉलेज में था तो वह कभी राजनीति में नहीं आया। बहन ने कहा, "यूके पहुंचने के बाद ही उनमें राजनीति में रुचि पैदा हुई और अब उनका और हमारा सपना सच हो गया। अब हम बस उनके गांव आने का इंतजार कर रहे हैं।" जोसेफ वर्तमान में एयल्सफोर्ड और ईस्ट स्टॉर वार्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले बोरो काउंसलर हैं।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article