बलूचिस्तान में कराची की फुटबॉल टीम की जान पर बन आई, बलूच विद्रोहियों ने बंदूक की नोक पर लूटा

टीम के बस प्रबंधक जुल्फिकार अली भुट्टो ने इस दर्दनाक आपबीती को साझा करते हुए बताया कि लगभग एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने राजमार्ग पर उनकी बस को जबरन रुकवाया। विद्रोहियों ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने पर मजबूर किया।

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बलूचिस्तान राजमार्ग पर मस्तुंग और सरियाब के बीच विद्रोहियों के एक सशस्त्र समूह ने कराची की एक फुटबॉल टीम की बस को रोककर खिलाड़ियों और अधिकारियों से बंदूक की नोक पर लूटपाट की। यह घटना सोमवार शाम को उस समय घटी जब कराची डिस्ट्रिक्ट वेस्ट की फुटबॉल टीम क्वेटा में आयोजित होने वाले 'चीफ मिनिस्टर गोल्ड कप टूर्नामेंट' में भाग लेने जा रही थी।

baloch karachi team

बलूचिस्तान में कराची की फुटबॉल टीम से लूटपाट (AI Image)

दर्जनभर हथियारबंद विद्रोही

टीम के बस प्रबंधक जुल्फिकार अली भुट्टो ने इस दर्दनाक आपबीती को साझा करते हुए बताया कि लगभग एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने राजमार्ग पर उनकी बस को जबरन रुकवाया। विद्रोहियों ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने पर मजबूर किया। इसके बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों के मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान छीन लिए। विरोध करने या देरी करने पर बदमाशों ने कुछ यात्रियों और खिलाड़ियों पर बंदूक के कुंदों से हमला भी किया।

End of Feed