20 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026; नाथू ला से होगी एंट्री, दूतावास ने बताई पूरी प्रक्रिया और जरूरी तैयारियां

चीन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 20 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था भारत से रवाना होगा। राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने बताया कि नाथू ला दर्रे से चीन में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं की औपचारिक जांच चीनी कस्टम और इमिग्रेशन अधिकारी करेंगे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर चीन स्थित भारतीय दूतावास ने श्रद्धालुओं के लिए अहम जानकारी और यात्रा संबंधी सलाह जारी की है। भारत में चीन के राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने एक वीडियो संदेश के जरिए यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें यात्रा की तैयारियों, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

Kailash Mansarovar Yatra cost

कैलाश मानसरोवर यात्रा

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 20 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था भारत से रवाना होगा। दूतावास ने कहा कि आधिकारिक और निजी दोनों माध्यमों से यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं का पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा के लिए स्वागत है। आने वाले दिनों में यात्रा मार्ग, स्थानीय व्यवस्थाओं और जरूरी दिशा-निर्देशों से जुड़े कई वीडियो और सूचनाएं भी साझा की जाएंगी।

End of Feed