जस्टिन ट्रूडो का भारत पर नया आरोप, हफ्तों पहले दे चुका हूं हरदीप सिंह निज्जर हत्या के 'सबूत'

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 23, 2023, 07:25 AM IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत एक नया आरोप लगाया है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरदीप सिंह निज्जर हत्या को लेकर खुफिया जानकारी हफ्तों पहले भारत को दे चुका हूं।

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर एक और आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हफ्तों पहले खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संभावित संलिप्तता की खुफिया जानकारी भारत के साथ हफ्तों पहले शेयर किए गए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि भारत के संबंध में, कनाडा ने उन विश्वसनीय आरोपों को शेयर किया है जिनके बारे में मैंने सोमवार को बात की थी। भारत के साथ हमने कई सप्ताह पहले ऐसा किया था। भारत के साथ हम इस पर रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं और हमें उम्मीद है कि वे हमारे साथ जुड़ेंगे ताकि हम इस बेहद गंभीर मामले की तह तक पहुंच सकें।

Hardeep Singh Nijjar murder case, Khalistani terrorist murder case, Justin Trudeau

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

सोमवार को जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया। जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। भारत ने मंगलवार को ऐसे आरोपों को 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पीएम नरेंद्र मोदी पर इसी तरह के आरोप लगाए थे और उसे पूरी तरह से खारिज कर दिया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने उनकी संसद में कनाडाई प्रधान मंत्री के बयान को देखा है और उनके विदेश मंत्री के बयान को भी खारिज कर दिया है। कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित है।

End of Feed