दुनिया भर में हो रही जॉर्डन के युवराज के शाही निकाह की चर्चा, शादी की तैयारियों ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 26, 2023, 01:11 PM IST

Jordanian royal family wedding: बता दें कि 1 जून 2023 को होने वाले इस शाही निकाह की घोषणा पिछले साल 10 अगस्त को हुई थी। तभी से यह शादी सुर्खियों में आ गई। शादी से पहले दोनों परिवारों में हो रहे समारोह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खास बात यह है कि शाही शादी के दिन जॉर्डन में सरकारी छुट्टी होगी। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दुनिया भर की हस्तियां पहुंचेंगी।

Jordanian royal family wedding: जॉर्डन के युवराज (क्राउन प्रिंस) हुसैन बिन अब्दुल्लाह द्वितीय की शादी सऊदी अरब की रजवा अल सैफ से एक जून को होने जा रही है। इस शाही निकाह से पहले यह जोड़ा दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। इस समय दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां और पारंपरिक समारोह चल रहे हैं। समारोहों की सामने आईं तस्वीरों ने इस शाही निकाह के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि 1 जून को होने वाली शादी में दुनिया भर की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल होंगी।

Jordanian royal family wedding

एक जून को होगी यह शाही शादी। तस्वीर- इंस्टाग्राम rajwaofjordannews

शाही शादी की घोषणा पिछले साल अगस्त में हुई

बता दें कि 1 जून 2023 को होने वाले इस शाही निकाह की घोषणा पिछले साल 10 अगस्त को हुई थी। तभी से यह शादी सुर्खियों में आ गई। शादी से पहले दोनों परिवारों में हो रहे समारोह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खास बात यह है कि शाही शादी के दिन जॉर्डन में सरकारी छुट्टी होगी। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दुनिया भर की हस्तियां पहुंचेंगी।

End of Feed