स्टेज पर महिला को अपनी पत्नी समझ बैठे बाइडेन! किस करने के लिए आगे बढ़े तो जिल ने रोका, Video

Joe Biden : सेहत, बहस में ट्रंप से पिछड़ने और रिपब्लिकन उम्मीदवार की बढ़ती रेटिंग को देखते हुए बाइडेन पर उम्मीदवार न बनने का दबाव बढ़ गया है। वह कोविड पॉजिटिव भी हो गए हैं। ऐसी चर्चा है कि अपनी सेहत का हवाला देते हुए वह खुद को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जो बाइडेन के स्वास्थ्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, अब नए वीडियो से फिर उनकी सेहत पर बहस शुरू
  • स्टेज पर एक महिला को किस करने के लिए उसके बेहद करीब आ गए थे बाइडेन, तभी उनकी पत्नी ने रोका
  • 81 साल के हो चुके हैं बाइडेन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाए या नहीं, डेमोक्रेट नेताओं में चर्चा

Joe Biden : बढ़ती उम्र का असर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में 81 साल के हो चुके बाइडेन के साथ सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनसे उनकी सेहत और याददाश्त पर सवाल उठे हैं। अब एक ताजा घटना ने इस धारणा को और मजबूत किया है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर एक महिला से बात करते हुए और फिर उसे किस करने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी जिल बाइडेन उन्हें आकर रोकती हैं। जिल को देखने पर बाइडेन को गलती करने का अहसास होता है। बाइडेन के हाव-भाव से ऐसा लगता है कि वह उस महिला को अपनी पत्नी समझ बैठे थे। बाइडेन का यह वीडियो किस समय का है, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

Biden kiss

स्टेज पर बाइडेन को संभालतीं उनकी पत्नी जिल बाइडेन।

जिल बाइडेन ने किस करने से रोका!

स्टेज पर महिला के साथ अंतरंग होने की बाइडेन की कोशिश को देखते हुए जिल तेजी के साथ बाइडेन की ओर बढ़ीं और उन्हें दूसरी तरफ ले गईं। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया में बाइडेन के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर तरह-तरह की बातें होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस घटना को हल्के के रूप में लिया तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह का बर्ताव करना उनके पद के साथ शोभा नहीं देता।

End of Feed