अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुए जो बाइडन, चिट्ठी लिखकर खुद किया ऐलान

US presidential election 2024: जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने चिट्ठी लिखकर खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आपका राष्ट्रपति बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन यह देश और पार्टी के हित में है कि मैं राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो जाऊं।

US Presidential election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। जो बाइडन राष्ट्रपति चुनाव पद की रेस से बाहर हो गए हैं। वह इस बार राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने खुद इसका ऐलान किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के लोगों के नाम चिट्ठी लिखकर इस बात की घोषणा की है।

Joe Biden

जो बाइडन नहीं लड़ेंगे अमेरिका का चुनाव।

जो बाइडन ने अमेरिका वासियों के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है कि आपका राष्ट्रपति बनाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। मेरा मानना है कि यह पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं पद छोड़ दूं और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस सप्ताह के अंत में राष्ट्र से अपने निर्णय के बारे में अधिक विस्तार से बात करूंगा।

End of Feed