एपस्टीन सेक्स स्कैंडल नेटवर्क को उजागर करने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने की खुदकुशी, जानिए क्या था पूरा मामला

फ्लोरिडा में जन्मीं और पली-बढ़ीं गिफ्रे को बचपन में ही एक पारिवारिक परिचित से यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। इन शुरुआती आघातों ने उनकी किशोरावस्था को बहुत प्रभावित किया।

Virginia Giuffre dies by suicide: जेफरी एपस्टीन के यौन शोषण और तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने 41 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उनका निधन ऑस्ट्रेलिया के नीर्गैबी में हुआ। गिफ्रे ने साहस के साथ एप्सटीन और उनके प्रभावशाली सहयोगियों के खिलाफ आरोप लगाए थे। उन्होंने यौन शोषण और तस्करी से प्रभावित लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और न्याय की लड़ाई लड़ी। अंत में उन्होंने ऐसे लोगों को सजा दिलाई।

Giffrey

वर्जीनिया गिफ्रे ने की खुदकुशी

बचपन में ही पारिवारिक परिचित ने यौन शोषण किया

फ्लोरिडा में जन्मीं और पली-बढ़ीं गिफ्रे को बचपन में ही एक पारिवारिक परिचित से यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। इन शुरुआती आघातों ने उनकी किशोरावस्था को बहुत प्रभावित किया। वह बेघर भी हो गईं। इसी दौर में उनकी मुलाकात एप्सटीन की करीबी सहयोगी घिसलीन मैक्सवेल से हुई। 1999 से 2002 के बीच, यह आरोप लगाया गया है कि एप्स्टीन ने गिफ्रे को कई बड़े लोगों के पास गलत कामों के लिए भेजा था। उसने जिन लोगों के नाम लिए, उनमें ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और फ्रांस के मॉडलिंग एजेंट जीन-ल्यूक ब्रनेल शामिल थे। दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

End of Feed