मुझे नोबेल नहीं मिला, तो ये अमेरिका का बहुत बड़ा अपमान होगा, मैं चाहता हूं कि यह देश को मिले: ट्रंप का फिर छलका दर्द

ट्रंप ने कहा कि सात से ज़्यादा वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने के बावजूद अगर उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया जाता है, तो यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ा अपमान होगा।

Trump Noble Prize Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलने का सपना टूटता नजर आ रहा है। वह बार-बार इसका जिक्र कर अपनी हताशा और बेचैन जाहिर कर रहे हैं। ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है जिससे उनकी हताशा साफ नजर आ रही है। इस बार उन्होंने इस मामले को अमेरिकी की अस्मिता से जुड़ दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो यह अमेरिका का अपमान होगा। साथ ही ट्रंप ने फिर से कई युद्ध रुकवाने का भी दावा किया।

Donald Trump

ट्रंप ने फिर लगाई नोबेल पुरस्कार की गुहार (ANI)

ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार का जताया दर्द

ट्रंप ने कहा कि सात से ज़्यादा वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने के बावजूद अगर उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया जाता है, तो यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ा अपमान होगा। गाजा संघर्ष को समाप्त करने की अपनी योजना का जिक्र करते हुए ट्रंप ने मंगलवार को क्वांटिको में सैन्य नेताओं को दिए अपने भाषण में कहा- मुझे लगता है कि हमने इसे सुलझा लिया है। देखते हैं। हमास को सहमत होना होगा, और अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन सभी अरब राष्ट्र, मुस्लिम राष्ट्र, सहमत हो गए हैं। इजराइल सहमत हो गया है। यह एक अद्भुत बात है। यह सब बस एक साथ आ गया।

End of Feed