ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का वजूद अब और नहीं रहेगा, अस्पताल पर हमले के बाद इजराइली रक्षा मंत्री ने चेताया

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा, खामेनेई जैसा तानाशाह, जो ईरान जैसे देश का मुखिया है और जिसने इजराइल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, अब उसका वजूद और नहीं रहेगा।

Iran-Israel War: इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान के नवीनतम मिसाइल हमलों के बाद उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का वजूद अब और नहीं रहेगा। काट्ज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने इजराइल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल पर मिसाइलों से सीधा हमला किया जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए।

Khamenei and Katz

इजरायली रक्षा मंत्री की खामेनेई को चेतावनी

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा, खामेनेई का वजूद नहीं रहेगा

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा, खामेनेई जैसा तानाशाह, जो ईरान जैसे देश का मुखिया है और जिसने इजराइल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, अब उसका वजूद और नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) को निर्देश दिए गए हैं और वे जानते हैं कि अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, इस आदमी को बिल्कुल भी अस्तित्व में नहीं रहना चाहिए। अमेरिकी अधिकारियों ने इस सप्ताह कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की हत्या की इजराइली योजना पर वीटो कर दिया है। ट्रंप ने बाद में कहा कि खामेनेई को मारने की कम से कम अभी तो योजना नहीं है।

End of Feed