नीदरलैंड में यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजरायल समर्थकों पर किया हमला, 5 लोग घायल; 62 व्यक्ति गिरफ्तार

Amsterdam Violence: नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में फुटबॉल मैच के बाद यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजराइली समर्थकों पर हमला किया, जिसके बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "एम्स्टर्डम में हमारे नागरिकों पर हमले को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा" और नेतन्याहू "इस भयावह घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं।"

Amsterdam Violence: नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में फुटबॉल मैच के बाद यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजराइली समर्थकों पर हमला किया, जिसके बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 62 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Netherlands Israel Fan Violence

एम्सटर्डम में इजरायली समर्थकों पर हमला

हिंसा की जांच में जुटी पुलिस

एम्सटर्डम पुलिस ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उसने हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हुई हिंसा में घायल हुए लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

End of Feed