दुनिया

फिलीपीन में तूफान यिनशिंग से आई बाढ़ ने मचाई जमकर तबाही, दो हवाई अड्डे भी हुए क्षतिग्रस्त

Typhoon Yinxing: उत्तरी फिलीपीन में तूफान यिनशिंग शुक्रवार को शांत होने से पहले बाढ़ और भूस्खलन सहित काफी आपदाएं पीछे छोड़ गया। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि यिनशिंग ने बृहस्पतिवार दोपहर को दस्तक दी और इसके कारण कागायन प्रांत के गांवों में पानी भर गया, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा घरों व इमारतों को नुकसान पहुंचा। प्रांत में 40,000 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Image

तूफान यिनशिंग

Photo : AP

Typhoon Yinxing: उत्तरी फिलीपीन में तूफान यिनशिंग शुक्रवार को शांत होने से पहले बाढ़ और भूस्खलन सहित काफी आपदाएं पीछे छोड़ गया । इसके कारण दो हवाई अड्डे क्षतिग्रस्त हो गए तथा हाल के सप्ताहों में आए लगातार तूफानों से उत्पन्न परेशानियां और बढ़ गईं। यिनशिंग के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह इस वर्ष दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में आने वाला 13वां बड़ा तूफान है।

कमजोर पड़ सकता है तूफान

सरकारी अनुमान के अनुसार यह तूफान (जिसे स्थानीय स्तर पर मार्से के नाम से जाना जाता) आखिरी बार दक्षिण चीन सागर में उत्तरी फिलिपीन प्रांत इलोकोस नॉर्टे से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में देखा गया था, जिसमें 150-205 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थीं। वियतनाम पहुंचने से पहले इसके और कमजोर होने की उम्मीद है।

तूफान ने मचाई भारी तबाही

प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि यिनशिंग ने बृहस्पतिवार दोपहर को दस्तक दी और इसके कारण कागायन प्रांत के गांवों में पानी भर गया, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा घरों व इमारतों को नुकसान पहुंचा। प्रांत में 40,000 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

हवाई अड्डा हुआ क्षतिग्रस्त

उत्तर की तरफ स्थित द्वीप प्रांत बाटानेस में गवर्नर मारिलोउ केको ने कहा कि तेज हवाओं और बारिश से घरों की छतें उड़ गईं तथा बंदरगाहों और दो घरेलू हवाई अड्डा टर्मिनल को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि तूफान से प्रभावित प्रांतों द्वारा आकलन पूरा होने के बाद ही अन्य स्थानों पर हुए नुकसान के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article