'कोई फिलिस्तीन नहीं होगा, यह जगह हमारी है', वेस्ट बैंक और गाजा को लेकर नेतन्याहू ने बता दिए इजरायल के इरादे

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में E1 सेटलमेंट विस्तार परियोजना पर हस्ताक्षर कर दिए और साफ कहा कि भविष्य में कोई फिलिस्तीन राज्य नहीं होगा। इस योजना के तहत माले अदुमीम में हजारों आवास बनाकर आबादी दोगुनी की जाएगी। लगभग 1 अरब डॉलर की यह परियोजना वेस्ट बैंक को दो हिस्सों में बांट सकती है और पूर्वी यरुशलम से उसका संपर्क तोड़ सकती है।

Israel Hamas War: दोहा में हमास पर हमले के बाद इजरायल ने वेस्ट बैंक और गाजा को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह जगह हमारी (इजरायल की) है। भविष्य में कोई फिलिस्तीन नहीं होगा। नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में बसाहट को लेकर गुरुवार को एक प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए गए।

'कोई फिलिस्तीन नहीं होगा, यह जगह हमारी है', वेस्ट बैंक और गाजा को लेकर नेतन्याहू ने बता दिए इजरायल के इरादे

इस परियोजन को (E1 सेटलमेंट विस्तार परियोजना) नाम दिया गया है। माले अदुमिम में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नेतन्याहू न कहा," हम वादा पूरा करने जा रहे हैं कि यहां कोई भी फिलिस्तीन राज्य नहीं होगा। यह जगह हमारी है।"

End of Feed