VIDEO: 'आप चुप रहिए...' न्यूयॉर्क की बैठक में इजरायली राजदूत और UN अधिकारी के बीच तीखी बहस; आखिर किस बात पर हुआ विवाद?

संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान इजरायल के राजदूत डैनी डैनन और यूएन अधिकारी वैनेसा फ्रेजियर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक में युद्ध और सैन्य संघर्ष का बच्चों पर असर तथा यौन हिंसा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। हालिया यूएन रिपोर्ट में पहली बार इजरायल को बच्चों से जुड़े कथित संघर्ष उल्लंघनों की सूची में शामिल किए जाने पर डैनन ने रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विरोध जताया और अधिकारियों की आलोचना की।

संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को सार्वजनिक सुनवाई के दौरान कूटनीतिक मर्यादाएं तार-तार होते दिखी। दरअसल, इजरायल के राजदूत डैनी डैनन और संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी वैनेसा फ्रेजियर के बीच यूएन में तीखी बहस हो गई। बता दें कि मध्य पूर्व में युद्ध और सैन्य तनाव की वजह से बच्चों पर पड़ रहे असर और यौन हिंसा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। संघर्ष में यौन हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक बैठक में इजरायली दूत डैनी डैनन ने संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी प्रमिला पैटन के इस्तीफे की मांग की।

un israel

इजरायल के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी के बीच यूएन में नोकझोंक। ANI

दरअसल, हाल में जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों में पहली बार इजरायल को बच्चों से जुड़े संघर्ष उल्लंघनों की लिस्ट में शामिल किया गया। इस पर इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों की आलोचना की। बता दें कि प्रमिला पैटन ने हाल ही में एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें कथित दुर्व्यवहार के लिए पहली बार इजरायल को ब्लैकलिस्ट किया गया था। इतना ही नहीं, डैनन ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का जिक्र करते हुए कहा कि आप इजरायल को निशाना बनाने के महासचिव के जुनून के आगे झुक गईं।

End of Feed