भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग और पीएम नेतन्याहू ने दी बधाई; कहा-हमारी दोस्ती और नवाचार असीमित

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने भी आधिकारिक रूप से भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इजराइल में भारतीय समुदाय ने बड़े उत्साह के साथ जश्न मनाया।

Netanyahu greet India on Independence Day- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत सरकार और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों शीर्ष नेताओं ने भारत और इजराइल के बीच की रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती का बेहतरीन दौर अभी आना बाकी है।

Netanyahu Modi

नेतन्याहू ने दी भारत को बधाई

राष्ट्रपति इसाक हर्जोग का संदेश

राष्ट्रपति हर्जोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय नागरिकों को बधाई देते हुए लिखा, "इजराइल राज्य की ओर से, मैं भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं! मुझे उम्मीद है कि इजराइल और भारत के बीच यह खूबसूरत दोस्ती आगे भी मजबूत होती रहेगी।"

End of Feed