इजरायल ने लेबनान पर बरपाया 'आसमानी' कहर; हिज्बुल्लाह भी नहीं बैठा चुप, 24 घंटे में किए रिकॉर्डतोड़ 63 हमले

Israel Airstrike on Lebanon: इजरायल इन दिनों ईरान के साथ-साथ लेबनान पर भी भीषण हवाई हमले कर रहा है। ताजा हमलों में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया जिले पर हवाई हमला किया। जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

Israel Airstrike on Lebanon: इजरायल इन दिनों दो मोर्चे पर युद्ध लड़ रहा है। एक तरफ ईरान पर भीषण हमले कर रहा है तो दूसरी ओर लेबनान को भी निशाना बना रहा है। दक्षिणी लेबनान के टायर (Tyre) शहर के अल-शहाबिया जिले पर इजरायली बमबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

Israel Airstrike on Lebanon

इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमला किया

अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला एक रिहायशी इलाके में हुआ, जिससे भारी नुकसान हुआ है। यह ताजा हमला उस बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा है, जो 2 मार्च को हिज्बुल्लाब के सीमापार हमले के बाद शुरू हुआ था। इस दौरान, इजरायली कार्रवाई में अबतक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लाख लोग विस्थापित हो गए।

End of Feed