Israel-Lebanon War: लेबनान से नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी, 170 लोगों को लेकर डच फ्लाइट पहुंची स्वदेश

Israel-Lebanon War: लेबनान से लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान के तहत दूसरी डच फ्लाइट आइंडहोवन शहर के एयरपोर्ट पर उतरी। बता दें, इससे पहले ब्रिटेन ने लेबनान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चार्टर्ड विमानों की उड़ानें शुरू की थी।

Israel-Lebanon War: लेबनान से लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान के तहत दूसरी डच फ्लाइट आइंडहोवन शहर के एयरपोर्ट पर उतरी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्लेन शनिवार को रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) से ठीक पहले पहुंचा। विमान में 170 यात्री सवार थे, जिनमें 100 से ज़्यादा डच नागरिक थे। बाकी यात्री बेल्जियम, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और स्पेन के नागरिक थे, जिन्हें उनकी संबंधित सरकारों के अनुरोध पर लाया गया। पिछली शाम को 100 से ज्यादा डच नागरिकों के साथ पहली डच फ्लाइट शहर में उतरी थी। डच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस समय लेबनान से डच लोगों को वापस लाने के लिए कोई और फ्लाइट निर्धारित नहीं है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि कई सौ डच नागरिकों को निकाला जाएगा।

Israel-Lebanon War

लेबनान से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई देश चला रहे अभियान

कई विमानों नागरिकों को लेकर छोड़ा लेबनान

डच सरकार ने मिलिट्री और कमर्शियल फ्लाइट्स के साथ-साथ अन्य देशों के साथ सहयोग करके लेबनान से नीदरलैंड लौटने के इच्छुक लोगों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई है। इजरायली हमले झेल रहे लेबनान से विभिन्न देश अपने-अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिशों में लगे हैं। शनिवार को ही एक एयरक्राफ्ट लेबनान से 96 नागरिकों को लेकर दक्षिण कोरिया पहुंचा।

End of Feed