Exclusive: पिछले 48 घंटे में हिजबुल्ला के 140 आतंकी ढेर, युद्ध क्षेत्र से देखिए टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट

Israel-Hezbollah War: आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने इजरायल के हाइफा शहर को निशाना बनाया है, जिस पर इजरायल ने जवाब देते हुए पिछले 48 घंटे में 140 आतंकियों को मार गिराया है और लगातार हमले कर रहा है। इस युद्ध की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए Times Now की टीम वार जोन में पहुंची है, देखिए खास रिपोर्ट।

Israel-Hezbollah War: आतंकी संगठन हिजबुल्ला पर लगातार इजरायली हमले जारी हैं। इजरायल ने हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर हमले कर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। बेरूत और उसके आस पास इजरायली हवाई हमले के अलावा इजरायली सेना जमीनी ऑपरेशन भी चला रही है। इन हमलों में हिजबुल्ला के कई कमांडर अब तक ढेर हो चुके हैं। इजरायल ने पिछले 48 घंटे में हिजबुल्ला के 140 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें कई टॉप कमांडर भी शामिल थे, जो इजरायली हमले में मारे गए हैं। इस युद्ध को लेकर पल-पल की अपडेट और सटीक जानकारी देने के लिए Times Now की टीम वार जोन में पहुंची है, जहां से टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर प्रदीप दत्ता आंखों देखा हाल सुना रहे हैं।

Exclusive times now navbharat Israel war

वार जोन से प्रदीप दत्ता की स्पेशल रिपोर्ट।

हिजबुल्ला के 140 आतंकी ढेर

इजरायली हमले से हिजबुल्ला बौखला गया है और इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इनमें हाइफा शहर भी शामिल है, जो इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। हालांकि, इजरायल इसका माकूल जवाब देने में लगा हुआ है और पिछले 48 घंटे में हिजबुल्ला के 140 आतंकी मार गिराया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का साफ कहना है कि अगर हिजबुल्ला ने इजरायल की तरफ आंख उठाकर देखा तो उसका भी वही हाल होगा, जो हाल हमास का किया है।

End of Feed