मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा जंग का दायरा: सीरिया ने इजराइल पर दागे रॉकेट, IDF ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 25, 2023, 07:16 AM IST

Israel Hamas War: इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने ट्वीट कर बताया कि कल सीरिया से इजराइल की ओर रॉकेट लॉन्च किया गया था, जिसके जवाब में IDF के लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सेना से संबंधित सैन्य बुनियादी ढांचे और मोर्टार लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

Israel Hamas War: इजराइल पर हमास के हमले के बाद गाजा पट्टी पर शुरू हुई जंग की आंच पूरे मिडिल ईस्ट में फैलती जा रही है। एक तरफ ईरान लगातार इजराइल को धमकी दे रहा है तो अब सीरिया भी इस संघर्ष में कूद पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सीरिया ने कल (मंगलवार) इजराइल की ओर रॉकेट दाग दिया। इसके बाद बुधवार तड़के इजराइली सेना की ओर से भी जवाबी हमला किया गया है।

Israel Hamas War

इजराइल हमास संघर्ष

इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने ट्वीट कर बताया कि कल सीरिया से इजराइल की ओर रॉकेट लॉन्च किया गया था, जिसके जवाब में IDF के लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सेना से संबंधित सैन्य बुनियादी ढांचे और मोर्टार लॉन्चरों को निशाना बनाया है। सीरियन आर्मी के ठिकानों पर बमबारी की गई है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सीरिया से दो रॉकेट लॉन्च की पहचान की थी, जो मंगलवार देर रात इजराइल में घुसे थे।

End of Feed