इजरायल पर मंडरा रहे संकट के बादल! आखिर क्यों दोहा में जुटेंगे 50 मुस्लिम देशों के नेता?

इजरायल-हमास युद्ध की आग अब कतर तक पहुंच गई है। हाल ही में इजरायल ने दोहा पर हमला किया, जिसके बाद मिडिल ईस्ट के हालात और बिगड़ गए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि भविष्य में फिलिस्तीन का कोई अस्तित्व नहीं होगा और वेस्ट बैंक-गाजा सिर्फ इजरायल का हिस्सा होंगे। इसके विरोध में 50 से ज्यादा मुस्लिम देश दोहा में एकजुट हो रहे हैं। इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बैठक में इजरायल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है।

Islamic Summit In Doha: इजरायल हमास युद्ध की चपेट में कतर भी आ चुका है। कुछ दिनों पहले इजरायली सेना ने कतर की राजधानी दोहा पर हमला किया था। इस घटना ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिला कर रख दिया था। इजरायल का कहना है कि जब तक हमास का अंत नहीं हो जाता तब तक युद्ध जारी रहेगा। वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक और गाजा को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह जगह हमारी (इजरायल की) है। भविष्य में कोई फिलिस्तीन नहीं होगा।

israel (2)

इजरायल के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में मुस्लिम देश।(फोटो सोर्स: AP)

UN में लाया जा सकता है फिलिस्तीन को अलग देश बनाने का प्रस्ताव

इजरायल ने मिडिल ईस्ट में एक ऐसी आग लगाई है, जिसकी वजह से 50 मुस्लिम देश एक मंच पर आने पर मजबूर हो गए हैं। ये सभी मुस्लिम देशों के नेता दोहा में एकजुट होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजरायल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव आ सकता है। वहीं, इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को अलग देश के तौर पर मान्यता दिलाने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इस्लामिक देशों की कोशिश है कि दुनिया के सभी देश फिलिस्तीन को अलग देश बनाने की मान्यता दे।

End of Feed