Israel Government Formation: गादी आइजेनकोट को मिला सरकार बनाने का मौका, 28 दिन में जुटाना होगा बहुमत

Israel Government Formation: इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने पूर्व सेना प्रमुख और नेतन्याहू के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी गादी आइजेनकोट को नई सरकार बनाने का मौका दिया है। उन्हें 28 दिन में बहुमत जुटाना होगा, जरूरत पड़ने पर 14 दिन अतिरिक्त मिल सकते हैं। आइजेनकोट के सामने अरब पार्टियों, अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स दलों और लिकुड के साथ गठबंधन को लेकर कई चुनौतियां हैं। बहुमत नहीं जुटा पाने पर इजरायल में फिर चुनाव हो सकते हैं।

Israel Government Formation: इजरायल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट को नई सरकार बनाने का पहला मौका मिला है। राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने उन्हें सरकार गठन का न्योता दिया है। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। अब आइजेनकोट के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग विचारधारा वाले दलों को साथ लाकर संसद में बहुमत जुटाने की है।

israel (10)

गादी आइजेनकोट को मिला सरकार बनाने का मौका। AP

राष्ट्रपति के सामने हुई राजनीतिक दलों की बैठकों में 67 सांसदों ने आइजेनकोट के समर्थन की सिफारिश की, जबकि नेतन्याहू के पक्ष में 46 सांसदों ने समर्थन जताया। हालांकि, इन सिफारिशों का मतलब यह नहीं है कि आइजेनकोट के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत पहले से मौजूद है। उन्हें गठबंधन के लिए ठोस समझौते करने होंगे।

End of Feed