कौन हैं अरब मुस्लिम, जिनके हाथों में है सत्ता की चाबी? क्या इजरायल में जाएगी नेतन्याहू की सत्ता, जान लें सबकुछ

Israel General Election: इजरायल के आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन के बहुमत से दूर रहने के बीच अरब समुदाय की राजनीतिक पार्टियां किंगमेकर बनकर उभरी हैं। 120 सदस्यीय नेसेट में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। ऐसे में जॉइंट लिस्ट और राआम जैसी अरब पार्टियों का समर्थन विपक्ष के लिए अहम हो सकता है। हालांकि, अरब पार्टियों के साथ गठबंधन करना विपक्षी नेताओं के लिए राजनीतिक चुनौती भी है।

Israel General Election: इजरायल के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत से दूर है, वहीं विपक्ष के सामने भी सरकार बनाने की चुनौती है। इस बीच अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली दो प्रमुख पार्टियां संभावित किंगमेकर बनकर उभरी हैं। अब सवाल यह है कि क्या विपक्ष इन पार्टियों का समर्थन लेकर नेतन्याहू को सत्ता से बाहर कर पाएगा या राजनीतिक गतिरोध के बीच उन्हें एक बार फिर सरकार में बने रहने का मौका मिल जाएगा?

israel (9)

इजरायल के सांसद और राआम पार्टी के नेता मंसूर अब्बास की फाइल फोटो। AP

इजरायल में किसके पास कितनी सीटें?

इजरायल की 120 सदस्यीय संसद, जिसे नेसेट कहा जाता है, में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों का समर्थन जरूरी है। उपलब्ध आंशिक चुनावी नतीजों के मुताबिक, नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में दोनों खेमे बहुमत के आंकड़े से पीछे हैं।

End of Feed
Latest News

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Himachal Pradesh Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, शिमला, धर्मशाला, सोलन, मंडी, कुल्लू चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Rajasthan Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर चंद्रोदय टाइम (Rajasthan Moon Rise), चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय की सबसे सटीक जानकारी यहां देखें

Karwa Chauth Moonrise Time Nepal: नेपाल में आज करवा चौथ का चांद कब दिखेगा, काठमांडू समेत 15 प्रमुख शहरों में जानें चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुंबई में अनिल कपूर के घर जुटीं बॉलीवुड की हसीनाएं

Karwa Chauth 2026 Ka Chand Aaj Kitne Baje Niklega: गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक समेत हरियाणा के इन शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा? देखें चंद्रमा को अर्घ्य देने और व्रत पारण का समय