अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत; इजरायल का बड़ा दावा

Israel Iran Conflict: इजरायल ने अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराने का दावा किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसकी जानकारी साझा की।

Israel Iran Conflict: इजरायल ने अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराने का दावा किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज (Israel Katz) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

esmail khatib

ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब

अली लारीजानी के बाद खतीब की मौत

काट्ज ने इस कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि आज सभी मोर्चों पर बड़ी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया। खतीब की मौत से पहले इजराइल ने शीर्ष ईरानी सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के बासिज बल के प्रमुख को मार गिराया है।

End of Feed