टूट गया युद्धविराम! इजराइल ने फिर बोला गाजा पर बड़ा हमला, लड़ाकू विमानों और तोपों से किया अटैक

इजराइल ने युद्धविराम तोड़ने का आरोप हमास पर लगाया है, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी, क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बार-बार हो रही घटनाओं से हालात नाजुक बने हुए हैं।

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के बीच एक बार फिर दक्षिणी गाजा में तनाव भड़क उठा है। रविवार को इजराइल ने हमास के ठिकानों पर हवाई और तोपों से हमला किया। इजराइली सेना का दावा है कि यह कार्रवाई उस गोलीबारी के जवाब में की गई है, जो उस क्षेत्र से की गई थी जो अब भी 10 अक्टूबर के युद्धविराम समझौते के तहत इजराइली नियंत्रण में है।

israel

गाजा में इजराइल का हमला (फोटो-AP)

इजराइली रक्षा बल (IDF) ने कहा कि हमले में इजराइली विमानों और तोपखाने ने हिस्सा लिया और उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से उनके सैनिकों पर गोलीबारी की गई थी। सेना का कहना है कि वह युद्धविराम की शर्तों का पालन कर रही है, लेकिन उस पर हमला होने की स्थिति में जवाब देना उसकी जिम्मेदारी है।

End of Feed