Zakir Naik hate speech: हेट स्पीच और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी ज़ाकिर नाइक फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर पहुंच चुका है, नाइक को कतर के इनविटेशन पर फीफा में बुलाया गया है, गौर हो कि ज़ाकिर नायक की फाउंडेशन पर भारत में बैन है, फाउंडेशन पर आरोप है कि वह धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत पैदा कर रही है, नाइक पर जब भारत में आरोप लगे तो वह देश छोड़ मलेशिया चला गया था।
कहा जा रहा है कि उसे कतर (Qatar) किसी खास मकसद से बुलाया गया है और वो वहां पर धार्मिक लेक्चर देगा इस बावत कुछ ट्टीट भी सामने आए हैं जिसके मुताबिक वो ज़ाकिर नाइक यहां अपने व्याख्यान लोगों के सामने देने के मकसद से आया है गौर हो कि फीफा वर्ल्ड कप यानी 20 नवंबर से शुरू हो गया है।
विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक की कतर में मौजूदगी भारत को नहीं रास आएगी इसके पीछे वजह है कि जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद से संबिधित गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं और भारत ने जाकिर नाइक को भारत ने एक भगोड़ा घोषित कर रखा है।
One of the most popular Islamic Scholars of our time Dr Zakir Naik has reached #Qatar for the #FIFAWorldCup !… t.co/MIox76GztP
— ANI (@ANI) Nov 19, 2022
ऐसे में वो कतर में फीफा विश्व कप के दौरान धर्मिक व्याख्यान देने के लिए कतर में पहुंचा है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियायें सामने आई हैं।
इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी घोषित किया
भारत ने ज़ाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी घोषित कर दिया था क्योंकि ज़ाकिर नाइक आतंकवादियों की तारीफ में कसीदे पढ़ता रहा है और आतंकवाद की पैरवी करता रहा यही आपत्तिजनक भाषण उसे विवादित बनाता है, जिसे लेकर उसका भारत में भारी विरोध होता है।
