फिर बंद हो गया होर्मुज? US-ईरान एक-दूसरे पर बरपा रहे कहर, पश्चिम एशिया के लिए कैसा रहा यह सप्ताह, विस्तार से जानें

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन दाग रहे हैं। अमेरिका ने तो यहां तक कह दिया कि सीजफायर खत्म हो गया है।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा दक्षिणी ईरान में लगातार तीसरे दौर की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी कदम उठाते हुए पांच खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। साथ ही, तेहरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की। भले ही, तेहरान होर्मुज को बंद करने का दावा कर रहा है, लेकिन अमेरिका ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि सभी जहाजों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह रास्ता खुला हुआ है।

Hormuz Tension

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव (फोटो साभार: AI)

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि यह स्थिति आखिर कैसी बनी? दोनों देशों के बीच संघर्ष किस दिशा में बढ़ रहा है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

End of Feed