होर्मुज के पास बड़ा हादसा, समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर आग की लपटों में घिरा तेल टैंकर

ईरान ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक बड़ा तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया। IRGC के अनुसार, टैंकर प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था और उसके नेविगेशन व लोकेशन सिस्टम बंद थे।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक अनधिकृत मार्ग के जरिए गुजरने की कोशिश कर रहे एक बड़े तेल टैंकर में नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। ईरानी नौसेना के मुताबिक, जहाज में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। टैंकर कच्चा तेल लेकर जा रहा था और उसके नेविगेशन व GPS सिस्टम भी बंद थे।

Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (File Photo)

ईरान की सरकारी समाचार वेबसाइट सेपाह न्यूज पर शनिवार को जारी बयान में नौसेना ने कहा कि इस मार्ग को पहले ही उच्च जोखिम वाला घोषित किया गया था। IRGC ने चेतावनी दी कि ईरान के नियमों की अनदेखी कर अनधिकृत रास्तों से गुजरने वाले तेल टैंकरों को इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बयान में टैंकर का नाम और उसकी राष्ट्रीयता नहीं बताई गई।

End of Feed