दुनिया

ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की कम नहीं हो रही मुश्किलें, छह माह की और मिली सजा

Narges Mohammadi: ईरान के अधिकारियों ने जेल में बंद एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नर्गिस मोहम्मदी को छह महीने और कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि मोहम्मदी 30 महीने से कारागार में हैं और जनवरी में उन्हें 15 महीने और सजा दी गई। ईरानी सरकार ने हालांकि, उनकी अतिरिक्त सजा की अबतक पुष्टि नहीं की है।

Image

नर्गिस मोहम्मदी को दी गई अतिरिक्त सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Narges Mohammadi: ईरान के अधिकारियों ने जेल में बंद एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नर्गिस मोहम्मदी को छह महीने और कारावास की सजा सुनाई है। उनके समर्थन में अभियान चला रहे 'फ्री नर्गिस कोअलिशन' ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि मोहम्मदी को 19 अक्टूबर को 'अवज्ञा एवं आदेशों का विरोध' करने के आरोप में छह महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई।

क्यों दी गई अतिरिक्त सजा?

बयान के मुताबिक, मोहम्मदी को यह सजा छह अगस्त को इविन कारागार में एक अन्य राजनीतिक महिला कार्यकर्ता को मृत्युदंड की सजा देने के खिलाफ प्रदर्शन करने पर दी गई है। मोहम्मदी 19वीं महिला नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं और वह 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन इबादी के बाद दूसरी ईरानी महिला हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

कितने माह से जेल में हैं मोहम्मदी

मोहम्मदी (52) ईरानी अधिकारियों द्वारा कई बार गिरफ्तार किए जाने और सालों तक कारागार में रहने के बावजूद अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। उन्हें कुख्यात इविन कारागार में रखा गया है जहां पर राजनीतिक कैदियों को और उन लोगों को रखा जाता है जिनका पश्चिम से संबंध है।

मोहम्मदी 30 महीने से कारागार में हैं और जनवरी में उन्हें 15 महीने और सजा दी गई। ईरानी सरकार ने हालांकि, उनकी अतिरिक्त सजा की अबतक पुष्टि नहीं की है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article