Nuclear Site पर अमेरिकी हमले का इजरायली शहरों पर भड़का ईरान का गुस्सा कर दी 'मिसाइलों की बारिश'

अपने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले से भड़के ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमला करते हुए उसका कुछ शहरों में मिसाइलों की बारिश कर दी है।

ईरान ने रविवार को इजरायल की ओर मिसाइलों की एक नई बौछार की, इससे पहले अमेरिका ने अपने तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ईरान से दागी गई मिसाइलों ने उत्तरी और मध्य इजरायल में हाइफा, नेस जियोना, रिशोन लेजियोन और तेल अवीव सहित कई स्थानों पर हमला किया है।

Iran attack on Israel

ईरान ने इजरायल के कुछ शहरों में मिसाइलों की बारिश कर दी

ईरान ने तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे समेत कई अन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है वहीं इजरायल के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।

End of Feed