इजरायल के कई शहरों पर ईरान का हवाई हमला, अस्पतालों पर गिरी मिसाइल, यरूशलम में धमाके

ईरान के हमलों से इजरायल में भारी तबाही और लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलों के बाद अफरा-तफरी का माहौल है और लोग डरे हुए हैं। लोगों से अस्पताल की तरफ न जाने की अपील की गई है। इसे इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

Iran attack on Israel : ईरान ने गुरुवार को इजरायल पर अपने हवाई हमले तेज कर दिए। इजरायल के कई शहरों एवं रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए उसने करीब 20 मिसाइलें दागीं। तेल अवीव में अस्पताल पर मिसाइल गिरी है। ईरान के इन हमलों से इजरायल में भारी तबाही और लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलों के बाद अफरा-तफरी का माहौल है और लोग डरे हुए हैं। लोगों से अस्पताल की तरफ न जाने की अपील की गई है। इजरायल पर इसे अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

missile attack

इजरायल पर ईरान का मिसाइलों से हमला। तस्वीर-AP

अराक में भारी जल रिएक्टर पर इजरायल का हमला

समाचार एजेंसी एपी ने ईरानी सरकारी टेलीविजन चैनल के हवाले से कहा है कि इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। इससे पहले इजरायल की सेना ने बृहस्पतिवार को लोगों से ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर के आस-पास के क्षेत्र को खाली करने को कहा। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर यह चेतावनी जारी की गई।

End of Feed