'इस बार बुलेट निशाना नहीं चूकेगा', ईरान के सरकारी टेलिविजन ने ट्रंप को दी सीधी धमकी

सरकारी टेलिविजन का यह ब्रॉडकास्ट तेहरान की अब तक की सबसे खुली धमकियों में से एक है। ऐसी खबरें हैं कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य हमला करने पर विचार कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने वॉशिंगटन पर देश के अंदरूनी अशांति को संभावित दखल के लिए सही ठहराने का आरोप लगाया है।

Iran television threat to Trump: ईरान के सरकारी टेलिविजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी दी है। टेलिविजन ने 2024 में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले का हवाला दिया। एएफपी एवं न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी टेलिविजन ने कहा कि 'इस बार बुलेट निशाना नहीं चूकेगा।' ईरान में प्रदर्शनकारियों पर दमन के बाद इस्लामिक सरकार और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान में सैन्य कार्रवाई का इरादा जता चुके हैं।

trump

2024 में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर चली थी गोली। तस्वीर-AP

तेहरान की सबसे खुली धमकियों में से एक

सरकारी टेलिविजन का यह ब्रॉडकास्ट तेहरान की अब तक की सबसे खुली धमकियों में से एक है। ऐसी खबरें हैं कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य हमला करने पर विचार कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने वॉशिंगटन पर देश के अंदरूनी अशांति को संभावित दखल के लिए सही ठहराने का आरोप लगाया है। इस संदेश को बड़े पैमाने पर बटलर रैली शूटिंग के संदर्भ के रूप में समझा गया, जिसमें ट्रंप चुनाव से पहले भाषण के दौरान घायल हो गए थे। ईरानी टेलीविजन ने उस घटना की एक तस्वीर के साथ चेतावनी दिखाई। हालांकि, इस घटना पर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

End of Feed