PAK ने मुंह की खाई, बिना बातचीत के ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से रवाना, ट्रंप के प्रतिनिधियों का दौरा भी रद्द

US Iran Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम को इस्लामाबाद से रवाना हो गया।

US Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की उम्मीद एक बार फिर समाप्त हो गई। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम को इस्लामाबाद से रवाना हो गया। पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा था, लेकिन उसे एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ी। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कर दिया कि अब वह अपने प्रतिनिधिमंडल को नहीं भेजेंगे।

US Iran Talks

नहीं हो सकी अमेरिका-ईरान की बात (फोटो साभार: AI)

अब्बास अराघची की दिनभर पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकों के बाद यह दौरा समाप्त हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के नेताओं को अमेरिका और इजरायल के लिए मांगों की एक आधिकारिक सूची सौंपी और उसके बाद इस्लामाबाद से निकल गए। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के समाधान के लिए ईरान ने अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं।

End of Feed