Iran, US-Israel War News Live Updates: 'झूठ बोल रहा है ईरान'; अमेरिका ने दुबई में सैनिकों पर हमले के दावे को किया खारिज, ड्रोन अटैक से कुवैत एयरपोर्ट पर लगी आग बुझी
-कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले
-हूथी विद्रोहियों ने इजराइल पर हमले की पुष्टि की
-अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से 4 घायल
-यमन से एक मिसाइल का खतरा झेलना पड़ा-इजराइल
-'ईरान को कुचल रहा है' US- ट्रंप, NATO की आलोचना की
-रूस उन्नत ड्रोन ईरान भेज रहा है: अधिकारी
-ईरान के जंजान शहर पर US-इजराइल का हमला
-ईरान बोला- US बेस के आसपास रहना खतरनाक
-ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु' देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया
-मध्य पूर्व में रहने लायक नहीं रह गए US के 13 नसैन्य ठिकाने
-दक्षिणी लेबनान में तत्काल निकासी का अलर्ट
-ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर 'टोल बूथ' बनाने की तैयारी!
-सभी हितधारकों के साथ बातचीत कर रहा PAK
-10,000 और सैनिक भेजने पर विचार कर रहे ट्रंप: WSJ रिपोर्ट
-वैश्विक बाजर में तेल की कीमतों में आई गिरावट
अमेरिका ने दुबई में सैनिकों पर हमले के दावे को किया खारिज
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरान की आईआरजीसी के इस दावे का खंडन किया है कि उसने दुबई में अमेरिकी गुप्त ठिकानों पर हमला किया और 500 से अधिक सैनिकों को हताहत किया। केंद्रीय कमान ने इन दावों को 'झूठ' बताया है। सेंटकॉम ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दुबई में किसी भी अमेरिकी सैनिक पर हमला नहीं हुआ है। ईरानी शासन सोशल मीडिया पर झूठ फैलाकर इस सच्चाई को छुपाने की कोशिश कर रहा है कि उनकी सैन्य क्षमताएं निर्विवाद रूप से कमजोर और नष्ट हो चुकी हैं।ड्रोन हमले के कारण कुवैत हवाई अड्डे पर लगी आग बुझाई गई
कुवैत के अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद कुवैत हवाई अड्डे के ईंधन टैंकों में लगी आग बुझा दी गई है, यह जानकारी राज्य समाचार एजेंसी ने दी है।अमेरिकियों के लिए सबसे खतरनाक हैं ये देश, न करें यात्रा
सुरक्षा और संभावित हिंसा को लेकर अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए वैश्विक एडवाइजरी जारी की है। इसमें अमेरिकियों को ईरान और अफगानिस्तान तथा रूस सहित अन्य लेवल 4 देशों से बचने की सलाह दी गई है। लेवल 4" चेतावनी का मतलब यात्रा न करने की सख्त सलाह है। फॉक्स न्यूज के अनुसार , वर्तमान में "लेवल 4" में रखे गए देशों में अफगानिस्तान , हैती, इराक, लीबिया, रूस और सोमालिया शामिल हैं।जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने की ट्रंप की आलोचना
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने ईरान संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति पर कड़ी आलोचना की है। जर्मन प्रेस एजेंसी के अनुसार, मर्ज़ ने फ्रैंकफर्ट में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ट्रंप के कदम शांति प्रयास नहीं, बल्कि “अनिश्चित परिणामों वाली बड़ी उकसाहट” हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह बढ़ता तनाव न सिर्फ सीधे प्रभावित देशों, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है।मर्ज़ ने यह भी कहा कि युद्ध के जरिए ईरान की मौजूदा नेतृत्व व्यवस्था को गिराया जा सकता है, इस पर गंभीर संदेह है। उन्होंने पूछा, “क्या वाकई लक्ष्य शासन परिवर्तन है? अगर हाँ, तो मुझे नहीं लगता कि यह सफल होगा—इतिहास बताता है कि ऐसे प्रयास अक्सर असफल रहे हैं।”
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की यूएई के शेख मोहम्मद बिन ज़ायद से मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शनिवार को यूएई पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद से मध्य पूर्व की सुरक्षा, ईरान के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव पर चर्चा की। जेलेंस्की ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद और क्षेत्रीय अस्थिरता पूरी दुनिया की चिंता है और कहीं भी आतंक की जीत स्वीकार नहीं की जा सकती। दोनों नेताओं ने सैन्य तनाव, उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था व तेल बाजार पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी बात की।सऊदी अरब हवाई अड्डे पर ईरानी हमले में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल
सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों ने यह खुलासा किया है। दोनों व्यक्तियों ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वे टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं थे। ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर छह बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।पश्चिम एशिया वार्ता के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्री
पाकिस्तान ईरान में चल रहे युद्ध के बीच पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयासों सहित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करने जा रहा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी रविवार और सोमवार को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।Israel US Iran War Live: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले किए गए हैं। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ने सिविल एविएशन के हवाले से यह जानकारी दी है। हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है।Israel US Iran War Live: हूथी विद्रोहियों ने इजराइल पर हमले की पुष्टि की
ईरान समर्थित यमन के हूथी विद्रोहियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की शुरुआत के बाद पहली बार इजराइल पर हमला किया है। समूह का कहना है कि उसने संवेदनशील इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की। यह हमला ईरान, लेबनान, इराक और फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सभी मोर्चों पर आक्रामक कार्रवाई समाप्त नहीं होती, उनके ऑपरेशन जारी रहेंगे। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया।Israel US Iran War Live: अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से 4 घायल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी पर शनिवार को हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले को निष्क्रिय किया गया। हालांकि, मिसाइल का मलबा गिरने से पांच लोग घायल हो गए और दो जगहों पर आग लग गई।Israel US Iran War Live: यमन से एक मिसाइल का खतरा झेलना पड़ा-इजराइल
इजराइल की सेना ने शनिवार तड़के बताया कि यमन की ओर से एक मिसाइल इज़राइल की तरफ दागी गई है। यह पहली बार है जब उसे उस देश से हमले का सामना करना पड़ा है। ईरान और हिज्बुल्ला ने भी शुक्रवार रात से शनिवार तक इजराइल पर हमले जारी रखे। शुक्रवार रात से शनिवार तक तीसरी बार, बीयर शेबा और इज़राइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास के इलाकों में सायरन बजे। अब तक हौथी इस युद्ध से दूर रहे थे, क्योंकि सऊदी अरब के साथ उनका कई वर्षों से एक असहज युद्धविराम चल रहा है। सऊदी अरब ने 2015 में यमन की निर्वासित सरकार के समर्थन में इस समूह के खिलाफ युद्ध शुरू किया था।Israel US Iran War Live: 'ईरान को कुचल रहा है' US- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में आयोजित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) फोरम में बोलते हुए दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का सैन्य अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका 'ईरान को कुचल रहा है'। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान 'समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है', जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने को लेकर बातचीत की स्थिति पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब के संप्रभु धन कोष द्वारा आयोजित इस FII कार्यक्रम के दौरान यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने सऊदी अरब और अन्य मध्य-पूर्वी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, और पूरा क्षेत्र युद्ध की चपेट में है। ट्रंप ने सऊदी अरब के समर्थन की सराहना की, जबकि नाटो देशों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ उनके अभियान में पर्याप्त समर्थन नहीं दिया। ट्रंप ने कहा, 'मैं नाटो से बहुत निराश था, लेकिन मध्य पूर्व में हमारे सहयोगियों से निराश नहीं था।'Israel US Iran War Live: रूस उन्नत ड्रोन ईरान भेज रहा है: अधिकारी
रूस द्वारा ईरान को उन्नत ड्रोन की खेप भेजी जा रही है। ये ड्रोन उसी ड्रोन के उन्नत संस्करण हैं जिनकी आपूर्ति तेहरान ने पहले रूस को यूक्रेन पर हमले के वक्त की थी। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से तेहरान एक महीने से अधिक समय से इजराइल, खाड़ी के पड़ोसी देशों और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन से हमले कर रहा है। ईरान के पास स्वयं शाहेद ड्रोन का भंडार है, जबकि रूस ने यूक्रेन युद्ध के दौरान इनके डिज़ाइन में सुधार किए हैं। यूरोपीय खुफिया अधिकारी ने एपी को बताया कि रूसी और ईरानी अधिकारियों के बीच इस महीने रूस से ईरान को ड्रोन भेजने के संबंध में बातचीत हुई है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि यह खेप एक बार भेजी गई है या अपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा है।Israel US Iran War Live: ईरान के जंजान शहर में 5 लोगों की मौत
ईरान की समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ईरान के जनजान शहर में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला आधी रात के तुरंत बाद हुआ। क्षेत्र के उप-गवर्नर ने इस घटना की जानकारी दी।बीच रास्ते से वापस लौट रहे दो चीनी कंटेनर जहाज
होर्मुज़ Strait से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे दो चीनी कंटेनर जहाजों ने शुक्रवार को बीच रास्ते से वापस लौटने का फैसला किया, जबकि ईरान ने चीनी जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का आश्वासन दिया था। यह जानकारी जहाज ट्रैकिंग डेटा के हवाले से सामने आई है।चीन की शिपिंग कंपनी COSCO Shipping ने 25 मार्च को जारी एक सलाह में बताया था कि उसने एशिया से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, कुवैत और इराक के लिए कंटेनर बुकिंग फिर से शुरू कर दी है।
दोनों जहाजों ने अपने AIS ट्रैकिंग सिस्टम पर यह संदेश प्रसारित किया था कि वे चीनी स्वामित्व और चालक दल वाले हैं। शंघाई स्थित मूल कंपनी COSCO Shipping की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के एक इलाके पर सफेद फास्फोरस जैसी दिखने वाली सामग्री से हमला किया।
इस बीच, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के एक इलाके पर सफेद फास्फोरस जैसी दिखने वाली सामग्री से हमला किया। शुक्रवार को तटीय शहर टायर के पास एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने सफेद फास्फोरस से मिलते-जुलते धुएं के गुबार देखे,जिसका नागरिक क्षेत्रों में उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित है।ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत करने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप दे रहा
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण औपचारिक रूप से मजबूत कर रहा है, जिसे वह अब "संरक्षक" की भूमिका के रूप में स्थापित कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र समुद्री प्राधिकरण को भेजे संदेशों और गुजरने वाले जहाजों की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि ईरान ने जलडमरूमध्य में एक तरह का अनौपचारिक टोल सिस्टम लागू कर दिया है, जिसमें जहाजों को IRGC की जांच से गुजरना पड़ता है और कुछ मामलों में उन्हें चीनी मुद्रा में शुल्क भी चुकाना पड़ा है।ईरान की संसद इस नियंत्रण को कानूनी रूप देने और टोल संग्रह को राजस्व स्रोत बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस स्थिति के कारण जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या 90% तक घट गई, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आया है और एशियाई देशों में तेल की कमी गंभीर होती जा रही है।
ईरान पर इजरायल के हमले और बढ़ेंगे
इजरायल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर इजरायली हमले और व्यापक होंगे। इस्राइल काट्ज़ ने यह टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी आतंकवादी शासन को इस्राइल की नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागना बंद करने की चेतावनी दी है। चेतावनी के बावजूद उनकी ओर से गोलीबारी जारी है, इसलिए ईरान में इजरायली सेना के हमले बढ़ेंगे और अतिरिक्त लक्ष्यों और क्षेत्रों तक फैलेंगे जो इजरायली नागरिकों के खिलाफ हथियार बनाने और संचालित करने में शासन की सहायता करते हैं। इस युद्ध अपराध के लिए उन्हें भारी और लगातार बढ़ती कीमत चुकानी पड़ेगी।Israel US Iran War Live: ईरान बोला- US बेस के आसपास रहना खतरनाक
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे उन इलाकों से तुरंत निकल जाएं जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ईरानी मीडिया में जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि लोग सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। यह अमेरिका-इजरायल के हमलों के जवाब में दिया गया संदेश है।ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु' देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया
ईरान ने अपनी खेल टीमों को उन देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है जिन्हें वह 'शत्रु’ मानता है। ईरान के सरकारी टीवी ने सऊदी अरब में उनके देश के फुटबॉल क्लब ट्रैक्टर एफसी के निर्धारित मैच से पहले गुरुवार को यह जानकारी दी। तेहरान में ईरान के खेल मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिबंध में विश्व कप फुटबॉल का कोई जिक्र नहीं किया गया है जो 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू हो रहा है। मंत्रालय के बयान में दुबई के शबाब अल अहली के खिलाफ सऊदी अरब में होने वाले ट्रैक्टर एफसी के मैच का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। यह एशियाई चैंपियंस लीग एलीट का प्लेऑफ मैच है।Israel US Iran War Live:रहने लायक नहीं रह गए US के 13 नसैन्य ठिकाने
बीते 28 फरवरी को अपने ऊपर अमेरिका और इजराइल का हमला होने के बाद ईरान इन दोनों देशों को जवाब देता आया है। इजराइल में उसने जहां ड्रोन एवं मिसाइलों से हमले किए। वहीं, उसने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी सैन्य बेसों पर ईरान के हमलों पर अब 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि ईरान के हमलों के बाद यूएस के कम से कम 13 सैन्य ठिकाने एक तरह से 'निर्जन' हो गए हैं, वहां कोई नहीं रह रहा। ईरानी हमलों के खतरे को देखते हुए इन सैन्य बेस को छोड़कर अमेरिकी सैनिक चले गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सैनिक वापस अमेरिका तो नहीं गए लेकिन वे मध्य पूर्व के होटलों एवं दूसरी जगहों से काम कर रहे हैं। अधिकारी इसे 'रिमोट वार' बता रहे हैं।Israel US Iran War Live: दक्षिणी लेबनान में तत्काल निकासी का अलर्ट
इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अरबी प्रवक्ता ने दक्षिणी लेबनान के सज्द गांव के निवासियों को तत्काल निकासी का जरूरी चेतावनी जारी की है। IDF ने कहा कि इलाके में हिज्बुल्ला की गतिविधियां उनके सैन्य अभियानों को मजबूर कर रही हैं, इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत घर छोड़कर उत्तर की ओर जाना चाहिए। IDF के मुताबिक, निवासियों को जहरानी नदी के उत्तर की तरफ चले जाने की सलाह दी गई है।Iran War Live Updates: ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर 'टोल बूथ' बनाने की तैयारी!
ऐसा लग रहा है कि ईरान तेल आपूर्ति के लिए विश्व के सबसे महत्वपूर्ण रास्ते होर्मुज स्ट्रेट का रक्षक बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। इस कदम से महत्वपूर्ण जलमार्ग पर तेहरान का वास्तविक नियंत्रण और मजबूत हो सकता है और चीन को अपने तेल की आपूर्ति जारी रखने की उसकी क्षमता को औपचारिक रूप दिया जा सकता है।Iran War Live Updates: सभी हितधारकों के साथ बातचीत कर रहा PAK
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ईरान युद्ध को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने के लिए क्षेत्र और उससे बाहर के सभी हितधारकों के साथ सक्रिय और रचनात्मक रूप से बातचीत कर रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी को शांति प्रयासों में पाकिस्तान की भूमिका और आगामी सप्ताहांत में इस्लामाबाद में आमने-सामने की वार्ता की संभावनाओं के बारे में कई सवालों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगामी दिनों में सीधी वार्ता की पुष्टि करने से साफ इनकार कर दिया, जबकि इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान वार्ता के माध्यम से शांति लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।Iran War Live Updates: 10,000 और सैनिक भेजने पर विचार कर रहे ट्रंप: WSJ रिपोर्ट
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में 10,000 अतिरिक्त जमीनी सैनिक भेजने पर विचार कर रहे हैं। संभावित तैनाती का उद्देश्य ट्रंप को 'तेहरान के साथ शांति वार्ता पर विचार करते समय अधिक सैन्य विकल्प' देना है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बल में पैदल सेना (इन्फैंट्री) और बख्तरबंद वाहन शामिल हो सकते हैं, और यह पहले से क्षेत्र में तैनात 5,000 अमेरिकी मरीन के अतिरिक्त होगा। यह स्पष्ट नहीं है कि इन सैनिकों को ठीक कहाँ तैनात किया जाएगा। बीबीसी ने इस पर टिप्पणी के लिए व्हाइट हाउस और पेंटागन से संपर्क किया है।Iran War Live Updates: तेल की कीमतों में गिरावट
एशिया में सुबह के कारोबार के दौरान वैश्विक तेल कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई, क्योंकि ट्रंप ने ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमले रोकने की अवधि पाँच दिनों से बढ़ाकर दो सप्ताह कर दी। ब्रेंट क्रूड 1.2% गिरकर $106.76 (£80.04) पर आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.1% गिरकर $93.41 पर है। वित्तीय बाजारों में, एशियाई शेयरों में भी गिरावट आई, क्योंकि वॉल स्ट्रीट ने युद्ध शुरू होने के बाद अपना सबसे खराब दिन देखा। जापान का निक्केई 225 1.6% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.2% नीचे है। जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ही तेल और गैस के लिए काफी हद तक होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर निर्भर हैं, जो इस संघर्ष के कारण प्रभावी रूप से बंद हो गया है।Iran War Live Updates: IDF का दावा: तेहरान में बुनियादी ढांचे पर हमला
इजरायली रक्षा बल (IDF) का कहना है कि उसने 'तेहरान के केंद्र में बड़े पैमाने पर हमलों की लहर' पूरी की, जिसमें सरकारी ढांचे को निशाना बनाया गया। ईरानी राज्य मीडिया ने बताया कि राजधानी में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और वायु रक्षा प्रणाली 'दुश्मन लक्ष्यों का सामना कर रही है।'Iran War Live Updates: बेरूत में विस्फोटों की आवाज
लेबनान की राजधानी बेरूत में नए विस्फोटों की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शुक्रवार तड़के इजरायली हमले में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाया गया, जो हिज़्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है। AFP के पत्रकारों ने भी कई धमाकों की आवाज सुनी। फुटेज में इलाके से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। रॉयटर्स के अनुसार, तीन मिसाइलों से एक इमारत को निशाना बनाया गया। अभी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है और इजरायल ने इस हमले की कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी थी।Iran War Live Updates: तेहरान में विस्फोट, राज्य मीडिया का दावा
ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, तेहरान में विस्फोट सुने गए और वायु रक्षा प्रणाली 'दुश्मन लक्ष्यों का मुकाबला कर रही है।' हालांकि इजरायल ने नए हमलों की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन IDF के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने X पर लिखा कि इजरायल 'ईरानी शासन के हथियार उत्पादन उद्योगों पर हमले तेज कर रहा है' और 1,000 से अधिक उत्पादन सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है।Balochistan में PAK आर्मी का प्लेन क्रैश, नवां किल्ली में गिरा मुश्शक ट्रेनर एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर पायलट समेत दो की मौत
कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद हों... होर्मुज में 22 भारतीय नाविकों वाले टैंकरों पर हमले पर भारत का कड़ा रुख
शादी करने पर 25 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त लोन दे रही सरकार! अगर 3 बच्चे हो गए तो पूरा कर्ज माफ
किस मुस्लिम देश में एक से ज्यादा शादी करना गैरकानूनी है? जानिए जहाँ पुरुष नहीं कर सकते दूसरी शादी
14 साल की एक्टिविस्ट फराह बलूच ने नवरात्रि पर भारतीयों को दी शुभकामनाएं, कहा- अगली बार हिंगलाज माता मंदिर में मनाएंगे उत्सव
© 2026 Times Horizon Private Limited
