Iran, US War News Live Updates: इजरायल ने ईरान पर भीषण हमले करने की दी चेतावनी, तेहरान ने एक और इजरायली F-16 गिराने का किया दावा
-बगदाद में इराकी खुफिया मुख्यालय पर ड्रोन से हमला
-यूनाइटेड एयरलाइंस ने कई उड़ानें बंद कीं
-रूस बोला- ईरान का वफादार दोस्त हैं हम
-अमेरिका ने ईरानी तेल पर 1 महीने के लिए प्रतिबंध हटाया
-इरबिल और बगदाद में US बेस पर ईरान ने हमला किया है
-जापानी जहाजों को होर्मुज से गुजरने में मदद करने को तैयार ईरान
-तेहरान में आईडीएफ ने नए सिरे से हमले शुरू किए हैं
-इस्लामिक रेजिस्टेंस ने कहा-उसने ‘दुश्मन’के ठिकानों पर हमला किया
-ईरान की महिला फुटबॉल टीम का तेहरान पहुंचने पर भव्य स्वागत
-दुश्मनों की ‘सुरक्षा छीन ली जानी चाहिए' : ईरान के सर्वोच्च नेता
-दक्षिणी सीरिया में इजरायली सेना का हमला
-कुवैत के अल अहमदी रिफाइनरी में एक हिस्से में काम रुका
-: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे 6 देश
-रास लफान संयंत्र से 17% कम हुआ गैस निर्यात
-नवरोज के मौके पर तेहरान में इजराइल की एयर स्ट्राइक
-खाड़ी देशों की मिसाइल और ड्रोन हमलों पर प्रतिक्रिया
-एफबीआई ने हैकिंग समूह से जुड़े चार वेबसाइट जब्त किए
इजरायल में मिसाइल हमले में कई लोग घायल
इजरायल के उत्तरी हिस्से में कई लोग मिसाइल के टुकड़ों से घायल हो गए, क्योंकि इस इलाके पर लेबनान की तरफ से लगातार मिसाइलें दागी जा रही थीं। इजरायल की बचाव सेवा 'मागेन डेविड एडोम' ने बताया कि शनिवार शाम को हुए मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए।डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना साधने के लिए क्या स्पेस लॉन्च व्हीकल का हुआ इस्तेमाल?
ईरान ने डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना साधने के लिए शायद स्पेस लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया हो। हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन और अमेरिका का साझा बेस लगभग 4,000 मील (2,500 किलोमीटर) दूर है। ईरान ने पहले अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम की रेंज 1,240 मील (2,000 किलोमीटर) तक सीमित रखी थी, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सैटेलाइट लॉन्च के लिए ईरान का सिस्टम उनकी रेंज को और बढ़ा सकता है।रूस ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमलों की निंदा की
रूस ने शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि इस तरह की ’’गैर जिम्मेदाराना कार्रवाइयों’’ से ’’पूरे पश्चिम एशिया में विनाशकारी आपदा का वास्तविक खतरा’’ पैदा होता है। उन्होंने कहा कि ये हमले ’’स्पष्ट रूप से क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को और कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए हैं।’’ईरान ने तीसरा इजरायली F-16 विमान मार गिराने का किया दावा
ईरान के IRGC का दावा है कि स्थानीय समय के अनुसार 03:45 बजे, मध्य ईरान के ऊपर एक तीसरा इज़रायली F-16 लड़ाकू विमान हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा मार गिराया गया। हालांकि, आईआरजीसी ने इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है।बहरीन में अचानक बजने लगे सायरन
बहरीन के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सायरन अचानक बजने लगे, जो संभावित हमले का संकेत है।जॉर्डन पर 36 ईरानी ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं
जॉर्डन की सेना ने शनिवार को बताया कि इस हफ़्ते हुए हमलों में, जिनमें कम से कम 14 मिसाइलें शामिल थीं, एक बच्चा घायल हो गया। इसके साथ ही, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक घायलों की कुल संख्या 24 हो गई है। सेना ने बताया कि पिछले तीन हफ़्तों में जॉर्डन पर कुल 240 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए हैं।दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच झड़प
इजरायली सेना ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में एक जमीनी अभियान चलाया। तभी उनकी हिज्बुल्लाह लड़ाकों के साथ झड़प हुई। बकौल सेना, इजरायली विमानों ने हस्तक्षेप किया और कई लड़ाकों को निशाना बनाया। इस झड़प में कम से कम चार लड़ाके मारे गए हैं।अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने सैन्य संयम बरतने की दोहराई अपील
The IAEA has been informed by Iran that the Natanz nuclear site was attacked today. No increase in off-site radiation levels reported. IAEA is looking into the report.
— IAEA - International Atomic Energy Agency ⚛️ (@iaeaorg) March 21, 2026
IAEA Director General @rafaelmgrossi reiterates call for military restraint to avoid any risk of a nuclear… pic.twitter.com/jDCWYbOwao
लंदन ने डिएगो गार्सिया बेस पर "ईरान के लापरवाह हमलों" की निंदा की
यूके के अधिकारियों ने हिंद महासागर के डिएगो गार्सिया द्वीप पर मौजूद UK-US एयरबेस पर किए गए हमले की कोशिश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जो नाकाम रही थी। यह साफ़ नहीं है कि मिसाइलें बेस के कितने करीब तक पहुँची थीं। बता दें कि यह बेस ईरान से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर है।Iran-Israel War Live: बगदाद में इराकी खुफिया मुख्यालय पर ड्रोन से हमला-सुरक्षा अधिकारी
इराक की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (राष्ट्रीय खुफिया सेवा) के मुख्यालय को शनिवार तड़के बगदाद में 'एक ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया', यह जानकारी इराक के सिक्योरिटी मीडिया सेल के प्रमुख ने एक संक्षिप्त बयान में दी। जनरल साद मान ने बताया कि राजधानी के मंसूर इलाके में स्थित इस स्थान को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:15 बजे निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में और जानकारी बाद में दी जाएगी।Iran-Israel War Live: अमेरिका ने ईरानी तेल पर 1 महीने के लिए प्रतिबंध हटाया
अमेरिका ने विश्व स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में समुद्र में फंसे ईरानी तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने की घोषणा की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस अस्थायी कदम से 14 करोड़ बैरल ईरानी तेल वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। बेसेंट ने ’एक्स’ पर एक लंबे पोस्ट में कहा, 'यह अस्थायी, अल्पकालिक अनुमति केवल उस तेल तक सीमित है जो पहले से ही रास्ते में है और इसमें नयी खरीद या उत्पादन की अनुमति नहीं है।’Iran-Israel War Live: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
ईरान ने डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। एक टारगेट बीच रास्ते में ही विफल हो गया। दूसरी को एक अमेरिकी युद्धपोत ने रोक लिया. यह जानकारी वाशिंगटन जर्नल (डब्ल्यूएस जर्नल) ने दी।जापानी जहाजों को होर्मुज से गुजरने में मदद करने को तैयार ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जापान की क्योदो न्यूज को बताया है कि ईरान जापान से जुड़े जहाजों को होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के लिए तैयार है। अराघची ने कहा कि इस संबंध में जापानी पक्ष के साथ बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है, ताकि अस्थायी रूप से नाकेबंदी हटाई जा सके। जापान के एक सरकारी अधिकारी ने क्योदो से कहा कि 'ईरानी पक्ष के साथ सीधे वार्ता करना नाकेबंदी हटाने का सबसे प्रभावी तरीका है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका को उकसाने से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि भले ही जापानी जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति मिल जाए, इससे जारी ऊर्जा संकट का समाधान नहीं होगा।Iran, US Israel War News Live Updates:तेहरान में आईडीएफ ने किए हमले
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि वह ईरान की राजधानी तेहरान में "ईरानी आतंकवादी शासन के ठिकानों" पर हमले कर रहा है। यह कार्रवाई लेबनान पर इज़राइल के हमलों के बाद सामने आई है, जहां IDF ने बताया कि उसके निशाने पर बेरूत शहर था। हमले की शुरुआत की घोषणा करने से ठीक पहले, उसने शहर के दक्षिणी हिस्से के सात इलाकों के लिए लोगों को खाली करने की चेतावनी जारी की थी।Iran, US Israel War News Live Updates: इस्लामिक रेजिस्टेंस ने कहा-उसने ‘दुश्मन’के ठिकानों पर हमला किया
इराक में इस्लामिक रेजिस्टेंस ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में 27 अभियान चलाए हैं, जिनमें दर्जनों ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए 'इराक और क्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों' को निशाना बनाया गया। यह उस समय सामने आया है जब बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक अमेरिकी कूटनीतिक सुविधा पर फिर से ड्रोन हमलों की खबरें मिल रही हैं। एएफपी को सूत्रों ने बताया कि कूटनीतिक और लॉजिस्टिक्स हब पर कम से कम तीन हमले हुए, जहां उनके अनुसार अमेरिकी सैन्य कर्मी तैनात हैं। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को पुष्टि की कि तीसरे हमले के बाद उस परिसर के पास आग लग गई।ईरान युद्ध में अब तक 232 सैनिक घायल: अमेरिकी सेना
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मध्य पूर्व में 232 सैनिक घायल हुए हैं। यह सोमवार को सेना द्वारा जारी किए गए पिछले आंकड़ों (लगभग 200) से 30 ज़्यादा है।तुर्किये और ओमान में हुए हमलों में ईरान का हाथ नहीं: मोजतबा खामेनेई
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने शुक्रवार को बताया कि तुर्किये और ओमान में हुए हमलों में ईरानी सशस्त्र बलों का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसी देशों के साथ अपनी विचारधारा, अपने हितों और वैश्विक अहंकार की ताकतों के खिलाफ संघर्ष में साझेदार हैं।होर्मुज में अकेले पड़े ट्रंप, NATO सदस्यों को कहा 'कायर'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को एक कागजी शेर करार देते हुए दावा किया कि वह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है और नाटो सदस्य तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत तो कर रहे हैं, लेकिन होर्मुज को खोलने में मदद नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने नाटो सदस्यों को 'कायर' बताते हुए कहा कि हम इसे याद रखेंगे।बसीज फोर्स के खुफिया विभाग के प्रमुख इस्माइल अहमदी की मौत! इजरायल का दावा
इजरायल ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बसीज फ़ोर्स के इंटेलिजेंस डिवीज़न के प्रमुख इस्माइल अहमदी (Esmail Ahmadi) को मार गिराया है। दरअसल, इजरायल ने तेहरान के मध्य में भीषण हवाई हमले किए जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।ईरानी सेना की चेतावनी, दुनियाभर में दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगी ये जगहें
ईरान की सेना ने चेतावनी दी कि दुनियाभर में 'पार्क, मनोरंजन की जगहें और टूरिस्ट डेस्टिनेशन' दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।VIDEO: ईरान की ओर से लगातार दागीं जा रही मिसाइलें
इजरायल ने ईरान के बसीज बल के निचले स्तर के अधिकारियों पर हमले किए
इजरायल ने इस सप्ताह ईरान के बसीज बल के एक शीर्ष कमांडर को मारने के बाद एक बार फिर बल के निचले स्तर के अधिकारियों को निशाना बनाकर हमले किए। राजधानी तेहरान के आसपास बनी बसीज की विभिन्न चौकियों में से एक को निशाना बनाकर ड्रोन दागा गया। इस साल की शुरुआत में हुए विरोध प्रदर्शनों पर नियंत्रण करने में बसीज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इजरायल और अमेरिका ने कहा है कि उनका मकसद लगातार बमबारी करके ईरान की सत्ता को निशाना बनाना है। निगरानी समूहों के मुताबिक करीब तीन सप्ताह पहले युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग एक-तिहाई हमले अर्धसैनिक बल इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के शीर्ष नेतृत्व और बड़े ठिकानों पर किए गए हैं। साथ ही आईआरजीसी के बसीज स्वयंसेवकों पर भी हमले हुए हैं, जिनका काम ईरान की सरकार के प्रति वफादारी कायम रखना है।इजरायल ने तेहरान में हवाई हमले किए शुरू
इजरायल ने दावा कि उसने तेहराव के पूर्व में ईरान के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। सेना ने शुक्रवार को अपने बयान में इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।Iran, US Israel War News Live Updates: ईरान की महिला फुटबॉल टीम का तेहरान पहुंचने पर भव्य स्वागत
ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का यहां लौटने के बाद भव्य स्वागत किया गया जबकि कई खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी। मिडफील्डर फातिमा शबान ने कहा कि सबसे पहले तो मैं ईरान आकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह हमारा देश है। दर्शकों ने झंडे लहराये और कुछ खिलाड़ियों के हाथ में गुलदस्ते भी थे । शबान ने अनुवादित बयान में कहा कि मैने सोचा नहीं था कि इतने लोग हमारा स्वागत करने आयेंगे । मुझे ईरान की बेटी होने की खुशी है। ईरान की दो महिला खिलाड़ी फातिमा पसंदिदेह और आतिफा रमेजानिसादेह आस्ट्रेलिया में ही रूक गई हैं और ब्रिसबेन रोर क्लब के साथ अभ्यास कर रही हैं । ईरान के महिला एशियाई कप से बाहर होने के बाद कुछ ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी लेकिन बाद में इरादा बदलते हुए कहा कि वे ईरान लौटना चाहते हैं । ईरान की टीम युद्ध शुरू होने से पहले 28 फरवरी को आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी ।दुश्मनों की ‘सुरक्षा छीन ली जानी चाहिए' : ईरान के सर्वोच्च नेता
ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने देशवासियों के नाम नए संदेश में अपने देश के दुश्मनों की 'सुरक्षा’छीन लिए जाने का शुक्रवार को आह्वान किया। खामेनेई ने इजराइल के हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे गए एक बयान में यह टिप्पणी की। खामेनेई को सर्वोच्च नेता नामित किए जाने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा नहीं गया है। युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका एवं इजराइल के हवाई हमले में सर्वोच्च नेता एवं मुजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई (86) मारे गए थे। मुजतबा खामेनेई को अली खामेनेई के मारे जाने के बाद सर्वोच्च नेता बनाया गया। अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने संकेत दिया है कि युद्ध में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं।Iran, US Israel War News Live Updates: दक्षिणी सीरिया में इजरायली सेना का हमला
अस-सुवैदा इलाके में द्रूज समुदाय पर हुए हमलों के जवाब में इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी सीरिया में सीरियाई शासन के सैन्य ढांचे पर कार्रवाई की है। आईडीएफ ने रात के दौरान दक्षिणी सीरिया में स्थित सीरियाई सैन्य ठिकानों में एक कमांड सेंटर और लड़ाकू उपकरणों को निशाना बनाया. यह कार्रवाई कल अस-सुवैदा क्षेत्र में द्रूज नागरिकों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।Iran, US Israel War News Live Updates: कुवैत के अल अहमदी रिफाइनरी में एक हिस्से में काम रुका
कुवैत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने कहा है कि ड्रोन हमले के बाद मीना अल अहमदी रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी आग को वह बुझा रहा है। शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले में इस रिफाइनरी में आग लगी। कंपनी ने कहा है कि एहतियात बरतते हुए वह रिफाइनरी के एक हिस्से को बंद कर रही है। पर शुक्रवार को आग लगी। कंपनी ने कहा कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ और स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है।Iran, US Israel War News Live Updates: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे छह देश
एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी थी। अब लगता है कि अमेरिका के छह सहयोगी देश भी सक्रिय हो गए हैं और ये देश बाधित होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद कर सकते हैं। इन देशों ने ऐसे समय मदद करने की बात कही है, जब ऊर्जा ठिकानों पर हमले बढ़े हैं और गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट को ईरान ने निशाना बनाया। इन हमलों के चलते दुनियाभर में गैस और तेल का संकट हो सकता है। मदद करने का वादा करने वाले देशों में ब्रिटेन, जापान, नीदरलैंड्स, इटली, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं।Iran, US Israel War News Live Updates: रास लफान संयंत्र से 17% कम हुआ गैस निर्यात
कतर ने कहा है कि मिसाइल हमलों से रास लफान एलएनजी संयंत्र को भारी नुकसान हुआ है। इससे गैस निर्यात करीब 17% कम हो गया है और हर साल लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। मरम्मत में 5 साल तक लग सकते हैं। जबकि संयुक्त अरब अमीरात की स्टेट सिक्योरिटी ने एक आतंकी नेटवर्क को पकड़ने का दावा किया है, जिसे हिज्बुल्ला और ईरान का समर्थक बताया गया है। यह नेटवर्क नकली कंपनी के जरिए देश की अर्थव्यवस्था में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। बहरीन ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से उसकी एयर डिफेंस ने 139 बैलिस्टिक मिसाइल और 238 ड्रोन को मार गिराया है। दुबई के लोगों को मोबाइल पर अलर्ट भेजे गए हैं, जिसमें ईरानी मिसाइल हमलों की चेतावनी दी गई। वहीं कुवैत ने भी ईरान के ड्रोन गिराने का दावा किया है।Iran, US Israel War News Live Updates: नवरोज के मौके पर तेहरान में इजराइल की एयर स्ट्राइक
ईरान में युद्ध के बीच शुक्रवार से नवरोज मनाया जा रहा है लेकिन इसी बीच इजराइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए। खाड़ी देशों के गैस फील्ड पर ईरान के हमलों के बाद युद्ध नए स्तर पर पहुंच गया है। सऊदी अरब और कतर ने हमलों को लेकर ईरान को चेतावनी दी है। रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाके सुने गए। ऐसा तब है जब इजराइल ने कहा है कि वह ईरान के सबसे बड़ गैस फील्ड साउथ पास पर अब हमले नहीं करेगा।Iran, US Israel War News Live Updates: ट्रंप को कौन बता सकता है कि क्या करना है? - नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह दावा खारिज किया है कि उन्होंने अमेरिका को इजराइल-ईरान संघर्ष में शामिल किया है. नेतन्याहू ने कहा, 'क्या सच में कोई सोचता है कि कोई राष्ट्रपति ट्रंप को बता सकता है कि उन्हें क्या करना है?'Iran, US Israel War News Live Updates: खाड़ी देशों की मिसाइल और ड्रोन हमलों पर प्रतिक्रिया
संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, सऊदी अरब और बहरीन ने पिछले कुछ घंटों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना दी है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह वर्तमान में ईरान से आने वाले खतरों का जवाब दे रहा है और नागरिकों को बताया कि वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा हमलों को रोकने की आवाजें सुन सकते हैं। कुवैत ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से विस्फोटों की चेतावनी दी और नागरिकों से अधिकारियों के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने देश के पूर्वी क्षेत्र में पांच और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट करने की जानकारी दी।Iran, US Israel War News Live Updates: एफबीआई ने हैकिंग समूह से जुड़े चार वेबसाइट जब्त किए
एफबीआई ने ईरान स्थित एक हैकिंग समूह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे चार वेबसाइट डोमेन जब्त कर लिए हैं, जिसने अमेरिका स्थित एक कंपनी पर साइबर हमले की जिम्मेदारी ली थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के इंटेलिजेंस और सुरक्षा मंत्रालय (MOIS) द्वारा संचालित हैकिंग और अंतरराष्ट्रीय दमन की योजनाओं को बाधित करने के चल रहे प्रयास' का हिस्सा है। न्याय विभाग के अनुसार, जब्त किए गए डोमेन का इस्तेमाल पत्रकारों, सरकार विरोधियों और इजराइली लोगों की हत्या के लिए उकसाने के लिए किया जा रहा था।Iran, US Israel War News Live Updates: कतर ने रास लाफान हमले को ‘खतरनाक’ बताया
कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान पर ईरान के हमले की निंदा करते हुए इसे 'खतरनाक बढ़ोतरी' और 'अस्वीकार्य उल्लंघन' बताया, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है। कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कतर पर ईरानी हमले 'क्षेत्र को इस संघर्ष में घसीटने की ईरान की लगातार कोशिशों' का हिस्सा हैं। शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी, जो प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दोनों हैं, ने कहा कि 'ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां, उनका जारी रहना और युद्ध का विस्तार केवल क्षेत्र में और अधिक तनाव बढ़ाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा 'सामूहिक जिम्मेदारी' है।Iran, US Israel War News Live Updates: गैस संयंत्र पर हमले की जानकारी नहीं-ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ किया ईरान के तेल और गैस संयंत्र पर इजरायल द्वारा किए गए हमले की अमेरिका को कोई जानकारी नहीं थी और इसके बारे में कतर को भी नहीं पता था और न ही उसे अंदाजा था कि ऐसा हो सकता है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। हमारे पास सबसे बेहतरीन उपकरण हैं और हम अब तक का सबसे बेहतरीन साजो-सामान बनाते हैं। इस दौरान, उन्होंने बताया कि बीती रात को एक खास लोकेशन पर 114 रॉकेट दागे गए थे, लेकिन उन सभी उन्नत रॉकेट्स को हमारे उपकरण ने नष्ट कर दिया।Iran, US Israel War News Live Updates: ईरान में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हुए हमले-हेगसेथ
अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'हम सही रास्ते पर हैं' और यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे कि कब रुकना है। उन्होंने कहा, 'आखिरकार यह राष्ट्रपति का निर्णय होगा, जब हम कहेंगे कि ‘हमने वह हासिल कर लिया है जिसकी हमें जरूरत थी।’उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पहले ही ईरान में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर चुका है।पनामा में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: इमारतें-सड़कें ढहीं, राष्ट्रपति बोले 'बड़ी आपदा', वापस ली सुनामी की चेतावनी
US में मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप ने की रूस से डीजल खरीदने की घोषणा, प्रतिबंधों के बीच जारी हुआ अस्थायी लाइसेंस
'डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी', एलन मस्क ने फिर कसा तंज, भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी जुबानी जंग
नोबेल शांति पुरस्कार 2026 की घोषणा: भारतीय मूल की 'नावी पिल्ले' सम्मानित, मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड
अमेरिका में ICE की कार्रवाई पर मचा बवाल! डोमिनिकन नागरिक को मारी गोली, सड़कों पर उतरे लोग, मेयर ममदानी ने उठाए सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
