LIVEIran, US War News Updates: पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगा 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष, तेहरान ने पहली बार F-35 को बनाया अपना शिकार
Iran, US Israel War News Updates: ईरान के सुप्रीम नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी के मारे जाने पर तेहरान में भारी गुस्सा एवं नाराजगी देखी जा रही है। ईरान के सेना प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा प्रमुख लारीजानी के मारे जाने के जवाब में वह 'भारी कार्रवाई करेगा।' ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के बाद लारीजानी सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। खामनेई के मारे जाने के बाद युद्ध से जुड़े ईरान के सभी फैसलों पर उनकी सहमति अनिवार्य मानी जा रही थी। इस बीच, तेल अवीव पर गिरी ईरानी मिसाइल में दो लोगों की मौत हुई है। ईरान युद्ध में साथ नहीं देने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी देशों की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें बताया गया है कि ईरान युद्ध में पश्चिमी देश शामिल नहीं होना चाहते।

Iran, US War News Updates: पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगा 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष, तेहरान ने पहली बार F-35 को बनाया अपना शिकार
Iran, US Israel War News Updates: ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए पश्चिमी देशों, चीन, जापान एवं दक्षिण कोरिया से अपने युद्धपोत भेजने की अपील की थी लेकिन उनकी इस अपील को इन देशों ने अनसुनी कर दी। अमेरिका में काउंटर टेररिज्म के एक शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस अधिकारी ने कहा कि ईरान से अमेरिका को अभी कोई खतरा नहीं था। इजराइल और अमेरिकी लॉबी के दबाव में राष्ट्रपति ट्रंप ने यह युद्ध शुरू किया। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाब देते हुए कहा कि यह अधिकारी योग्य नहीं था। अच्छा हुआ कि इसने इस्तीफा दे दिया। तेहरान में अमेरिकी बमबारी से लोग डरे हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों को नवरोज की बधाई दी है।
-चीन ने इजरायल की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया
-ईरान के दोरुद इलाके में हमले में 12 लोगों की मौत
-ईरान ने सरकार-विरोधी 3 प्रदर्शनकारियों को दी फांसी
-मध्य पूर्व में अपने हजारों सैनिक उतार सकता है US-रिपोर्ट
-मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया
-कतर ने कहा-सभी 'रेड लाइन' पार कर चुका ईरान
-बेरूत में इजराइल के हवाई हमले के बाद इमारत ढही
- युद्धग्रस्त ईरान को भारत ने भेजी चिकित्सा सामग्री
-अराघची ने कहा कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा मिडिल ईस्ट जंग का असर
-चिकित्सकीय मदद के लिए ईरान ने भारत को कहा-धन्यवाद
ईरान ने पहली बार F-35 को बनाया अपना शिकार
ईरान ने पहली बार अमेरिका के एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू एयरक्राफ्ट को अपना शिकार बनाया है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू एयरक्राफ्ट ने मध्य पूर्व में एक अमेरिकी एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है।
इजरायल के विदेश मंत्री ने जयशंकर को पश्चिम एशिया संघर्ष के बारे में जानकारी दी
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और उन्हें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में जानकारी दी। सार ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को महत्व देते हैं।'' सार ने कहा कि उन्होंने जयशंकर को ईरान के खिलाफ इजराइली अभियान के बारे में जानकारी दी।
UN प्रमुख ने शांति और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। गुरुवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं की एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य के लंबे समय तक बंद रहने से दुनियाभर के उन तमाम लोगों को भारी तकलीफ हो रही है।"
हमने कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों पर निशाना साधा: इजरायली सेना
इजरायल की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने कहा कि इन हमलों में जहाजों, नौवहन संबंधी एक गोदी और एक कमांड सेंटर समेत दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच युद्ध में अबतक हजार से अधिक लोगों की हुई मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच युद्ध में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। लेबनान सरकार ने कहा कि इजराइली हमलों के कारण 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं जो कुल आबादी का करीब 20 प्रतिशत है। इस बीच इजराइल का कहना है कि उसके हमलों में हिजबुल्ला के 500 से अधिक लड़ाके मारे गए हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष से पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा
Iran, US War News Live Updates: अमेरिका का दावा- ईरान की 11 पनडुब्बियां हो चुकी हैं नष्ट
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान का 'सतही बेड़ा अब कोई मायने नहीं रखता' और 'उनकी पनडुब्बियां अब नष्ट हो चुकी हैं।' हेगसेथ ने कहा कि ईरान के पास कभी 11 से अधिक पनडुब्बियों का बेड़ा था और अब उसके पास पनडुब्बियां समाप्त हो चुकी हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री द्वारा संदर्भित पनडुब्बियों को फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए तैयार किया गया है। हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने ईरान युद्ध में मारे गए सैन्य कर्मियों के परिवारों से कहा था कि अमेरिकी सेना 'इसे खत्म कर देगी।'
युद्ध समाप्त होगा या जारी रहेगा, फैसला ट्रंप ही करेंगे: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ
Iran, US War News Live Updates: ईरान पर एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से रूबरू कराया। उन्होंने इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। ईरान युद्ध खत्म करने के लिए किसी ‘टाइम फ्रेम’ की बात को दरकिनार किया, साथ ही दावा किया कि जो शुरू किया है उसे अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। हेगसेथ ने यह भी कहा कि 'युद्ध' कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही करेंगे। हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा, “हम कोई पक्का टाइम फ्रेम तय नहीं करना चाहेंगे,” और कहा कि “हम काफी हद तक सही रास्ते पर हैं” और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही तय करेंगे कि कब रुकना है।
Iran, US War News Live Updates: ईरान से आ रही मिसाइलों से अपना बचाव कर रहा UAE
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार को बताया कि वह ईरान से आ रही मिसाइलों से अपना बचाव कर रहा है। यूएई के मुताबिक, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ईरान से आ रही मिसाइलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Iran, US War News Live Updates: पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष मांगा
पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष मांगा। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पेंटागन से प्राप्त अनुरोध को व्हाइट हाउस भेजा गया है। पहचान जाहिर नहीं होने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि पेंटागन ने यह अनुरोध व्हाइट हाउस को भेजा है। यह बहुत बड़ी राशि है, और यह उस अतिरिक्त कोष के अलावा होगी जो रक्षा विभाग को पिछले साल ट्रंप के बड़े कर कटौती विधेयक के तहत पहले ही मिल चुकी है। कांग्रेस एक नए व्यय के अनुरोध के लिए तैयार हो रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस ने इस अनुरोध को विचारार्थ आगे बढ़ाया है या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि इस व्यय अनुरोध को समर्थन मिल पाएगा या नहीं।
Iran, US War News Live Updates: ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तेल और गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के मद्देनजर बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। करीब तीन सप्ताह पहले अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर बमबारी शुरू किए जाने के बाद इस निर्णय की व्यापक संभावना जताई जा रही थी। बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सभी नौ सदस्यों ने ऋण लागत में कोई बदलाव न करने के पक्ष में मतदान किया। 28 फरवरी को युद्ध छिड़ने से पहले यह लगभग तय माना जा रहा था कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों में कटौती करेगा, क्योंकि ब्रिटेन में मुद्रास्फीति के आने वाले महीनों में दो प्रतिशत के लक्ष्य तक नीचे आने की उम्मीद थी।
Iran, US War News Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पायलटों के लिए एडवाइजरी जारी
एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भारतीय लाइसेंस के तहत उड़ान भरने वाले सभी पायलटों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण ऑपरेशनल जोखिम और बीमा से जुड़े पहलुओं को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
Iran, US War News Live Updates: Cathay Pacific ने अप्रैल तक दुबई और रियाद की उड़ानें की निलबिंत
अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनी Cathay Pacific ने अप्रैल तक दुबई और सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए अपनी उड़ानें निलबिंत कर दी हैं। हांगकांग स्थित Cathay Pacific एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से यह कदम उठाया है।
Iran, US War News Live Updates: यरूशलम और मध्य इजरायल में बजने लगे सायरन
यरूशलम और मध्य इजरायल में एक बार फिर सायरन बजने लगे। एक घंटे के भीतर दूसरी बार इजरायल ने ईरान की ओर से होने वाले हमले की चेतावनी दी है। गुरुवार को अबतक इजरायल पर दागी गई मिसाइलों का यह 8वां जत्था है।
Iran, US War News Live Updates: चीन ने इजरायल की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग के विरोध में हैं और ईरान के राष्ट्रीय नेताओं की हत्या और नागरिक इलाकों पर हमले बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। लिन जियान ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य गतिविधियां बंद करने और क्षेत्रीय संघर्ष को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने की अपील की।
Iran, US War News Live Updates: कुवैत की दूसरी तेल रिफाइनरी में ड्रोन टकराने से आग लगी
कुवैत पेट्रोलियम कारपोरेशन के अनुसार, कुवैत की एक और तेल रिफाइनरी में ड्रोन टकराने के बाद आग लगने की घटना सामने आई है। कुवैत न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देश के दक्षिण में स्थित मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी की एक ऑपरेशनल यूनिट से ड्रोन टकरा गया, जिससे आग लग गई। कंपनी ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संयंत्र को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इससे पहले भी कुवैत की मीना अल अहमदी रिफाइनरी में ड्रोन टकराने के बाद आग लगने की घटना हुई थी। हालांकि, कंपनी के अनुसार उस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Iran, US War News Live Updates: ईरान के दोरुद इलाके में हमले में 12 लोगों की मौत
तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि पश्चिमी ईरान के दोरुद काउंटी के एक रिहायशी इलाके में US-इजराइली हमला हुआ है। अधिकारी के मुताबिक, हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 116 लोग घायल हो गए
Iran, US War News Live Updates: ईरान ने सरकार-विरोधी 3 प्रदर्शनकारियों को दी फांसी
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान ने जनवरी में हुए देशव्यापी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों की हत्या के आरोप में दोषी ठहराए गए तीन प्रदर्शनकारियों को फांसी दे दी है। यह जानकारी ईरान की न्यायिक समाचार एजेंसी मीज़ान के हवाले से दी गई है। न्यायपालिका ने कहा कि उन्हें हत्या और "ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने" का दोषी पाया गया, साथ ही उन पर इज़राइल और अमेरिका के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगाया गया। सरकार-विरोधी आंदोलन की शुरुआत आर्थिक मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से हुई थी, जो बाद में ईरानी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में बदल गया। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (HRANA) के अनुसार, इन प्रदर्शनों के दौरान लगभग 6,488 प्रदर्शनकारी मारे गए। इस आंकड़े में 236 बच्चे, 76 गैर-प्रदर्शनकारी और 207 सैन्य व सरकारी बलों के लोग शामिल नहीं हैं, जो अलग से मारे गए थे।
Iran, US War News Live Updates: मध्य पूर्व में अपने हजारों सैनिक उतार सकता है US-रिपोर्ट
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य कार्रवाई को मजबूत करने के लिए हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर विचार शुरू किया है, क्योंकि ईरान के खिलाफ अभियान के अगले कदमों की तैयारी की जा रही है। एक अमेरिकी अधिकारी और इस मामले से जुड़े तीन लोगों ने यह जानकारी दी। इन तैनातियों से ट्रंप को अपने सैन्य अभियान का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकते हैं, क्योंकि ईरान के साथ युद्ध अब तीसरे सप्ताह में पहुंच चुका है। इन विकल्पों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना शामिल है, जिसे मुख्य रूप से वायु और नौसैनिक बलों के माध्यम से किया जाएगा, सूत्रों ने बताया। लेकिन इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए ईरान के तटीय क्षेत्रों में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी की जा सकती है, ऐसा चार स्रोतों ने कहा, जिनमें दो अमेरिकी अधिकारी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने खर्ग आइलैंड पर जमीनी सेना भेजने के विकल्प पर भी चर्चा की है, जो ईरान के 90% तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है। इस मामले से जुड़े तीन लोगों और तीन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा अभियान बेहद जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ईरान मिसाइलों और ड्रोन के जरिए इस द्वीप को निशाना बना सकता है।
Iran, US War News Live Updates: मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया
इजराइल ने ईरान के नेताओं को निशाना बनाने का अपना अभियान बुधवार को भी जारी रखा, जिसमें देश के खुफिया मंत्री की हत्या कर दी गई और एक ईरानी अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमला किया गया। ईरानी मीडिया में प्रकाशित एक लिखित बयान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। खामेनेई ने कहा, 'निस्संदेह, ऐसे व्यक्ति की हत्या उनकी महत्ता और इस्लाम के दुश्मनों की उनके प्रति घृणा को दर्शाती है।’ उन्होंने कहा, 'हर खून की कीमत होती है, जिसे शहीदों के हत्यारों को जल्द ही चुकानी होगी।’