ईरान के तेवर सख्त, कहा- हमारे एनर्जी प्लांट पर हमला हुआ तो अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले ऊर्जा संयंत्रों को बनाएंगे निशाना

ईरान ने सोमवार को पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के नए बयान से ईरान के तेवर और सख्त नजर आ रहे हैं।

Iran Threatens To Attack West Asia Energy Plants: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोले जाने का अल्टीमेटम का समय नजदीक आने के साथ ही ईरान के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। ईरान ने सोमवार को पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का नया बयान खाड़ी अरब देशों पर अपने हमलों को सही ठहराने का तेहरान का एक और कदम है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने सोमवार सुबह इस बयान को प्रसारित किया।

Iran War

ईरान की नई धमकी

अरब देशों के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की धमकी

बयान में कहा गया है, हमने यह घोषणा की है कि अगर बिजली संयंत्रों पर हमला किया जाता है, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए कब्जा करने वाले शासन के बिजली संयंत्रों और उन क्षेत्रीय देशों के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएगा जो अमेरिकी ठिकानों को बिजली की आपूर्ति करते हैं। साथ ही उन आर्थिक, औद्योगिक और ऊर्जा ढांचों को भी निशाना बनाएगा जिनमें अमेरिकियों की हिस्सेदारी है। बयान में इजरायल को “कब्जा करने वाला शासन” बताया गया है।

End of Feed