भारत-ईरान दोस्ती की मिसाल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर तेहरान ने जताया आभार

ईरान ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत सरकार और यहां के लोगों का आभार जताया है। ईरानी दूतावास ने कहा कि भारत का यह कदम दोनों देशों की गहरी दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाता है।

ईरान ने अपने पूर्व सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत सरकार और भारतीय लोगों का आभार जताया है। भारत में ईरानी दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर कहा कि भारत का यह कदम दोनों देशों के बीच सदियों पुराने गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय रिश्तों को दिखाता है।

India Iran relations

ईरान ने भारत को कहा शुक्रिया, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर जताया आभार (Photo: x/@Iran_in_India)

ईरानी दूतावास ने क्या कहा?

भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने अपनी पोस्ट में लिखा "ईरान के लोग भारत की इस दोस्ती, हमदर्दी और सम्मान को कभी नहीं भूलेंगे। भारत के राजनीतिक नेताओं, सांसदों, विद्वानों और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी दोनों देशों की लंबे समय से चले आ रही गहरी दोस्ती का प्रतीक है। दुख के इस समय में भारत ने ईरान के साथ जो सहानुभूति दिखाई है, वह दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेगी।"

End of Feed