ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की कैसी है तबियत? इजरायली रिपोर्ट से मची हलचल, अस्पताल ले जाने का किया दावा

Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei Health: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालात गंभीर बताई जा रही है। साथ ही ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि खामेनेई को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, ईरान ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

  • Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei Health: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत कैसी है? हर कोई यह जानना चाहता है, लेकिन मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक मंचों से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इजरायली मीडिया ऐसे दावे कर रहा है कि मोजतबा खामेनेई की हालात गंभीर है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
  • इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई की हालत बेहद गंभीर होने की अफवाहें सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठे लोगों के बीच तेजी से फैल रही है। इससे पहले, यरुशलम पोस्ट ने ईरानवायर और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से ऐसी ही रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
  • mojtaba khamenei

    ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (फाइल फोटो)

    यरुशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अगर हमें जल्द ही खामेनेई की शहादत की खबर मिले तो हमें हैरानी नहीं होगी। सनद रहे कि खामेनेई ने 28 फरवरी, 2026 को पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिकी हमलों में मारे जाने के तत्काल बाद सुप्रीम लीडर का पद संभाला था।

  • End of Feed