ईरान का दावा बैलिस्टिक मिसाइल हमले में जॉर्डन एयरबेस पर तीन अमेरिकी F-35 जेट तबाह

IRGC ने दावा किया है कि जॉर्डन के अल-अजराक एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिका के तीन F-35 फाइटर जेट नष्ट हो गए और तीन अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ईरानी मीडिया में छपे IRGC के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि जॉर्डन के अल-अजराक एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिका के तीन F-35 फाइटर जेट नष्ट हो गए और तीन अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

F-35 US Aircraft

F-35 जेट (फाइल फोटो)

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक एयर बेस पर जवाबी हमले में अमेरिका के तीन F-35 फाइटर जेट्स को नष्ट कर दिया और तीन अन्य को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। ईरानी मीडिया में जारी IRGC के एक आधिकारिक बयान में तेहरान ने दावा किया कि इस हमले में अमेरिका के कुछ अधिकारी और मेंटेनेंस कर्मचारी मारे गए; हमले में एयरक्राफ्ट पार्किंग एरिया और मेंटेनेंस हैंगर को निशाना बनाया गया था।

End of Feed